फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farrukhabad: Uproar over the death of five including cousins of Rajepur

फर्रुखाबाद : राजेपुर के चचेरे भाइयों समेत पांच की मौत पर कोहराम

Sun, 31 Jul 2022 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Farrukhabad: Uproar over the death of five including cousins of Rajepur
पवन के रोते बिलखते परिजन। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
राजेपुर (फर्रुखाबाद)। बिजनौर में कार और रोडवेज बस की भिड़ंत में चचेरे भाइयों समेत पांच लोगों की मौत और तीन के घायल होने से घरों में कोहराम मच गया। परिजन घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। घायलों का मेरठ में इलाज चल रहा है। सीओ और थाना पुलिस ने पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया। देर रात तक लोगों का आना-जाना लगा रहा।
विज्ञापन

थाना व ग्राम पंचायत राजेपुर निवासी रोहित राठौर (21) दो साल पहले शादी में मिली कार से दोस्त अशोक यादव (28) और उसके चचेरे भाई धर्मेंद्र यादव (29), मंजीत (17), सच्चिदानंद (19), सुमित कुमार (16), पवन कुमार (28) तथा क्षेत्र के ही गांव महेशपुर निवासी अमित सिंह (27) के साथ शुक्रवार को हरिद्वार गए थे।
विज्ञापन

आठों लोगों ने ऋषिकेश में नीलकंठ बाबा का जलाभिषेक किया और शनिवार को घर लौट रहे थे। रविवार को भोर चार बजे बिजनौर के थाना मंडावली के गांव मुस्सेपुर के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज की बस से भिड़ंत हो ग्रई। अशोक यादव, धर्मेंद्र यादव, मंजीत और सच्चिदानंद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पवन ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घायल सुमित, रोहित व अमित को मेरठ रेफर कर दिया गया। रोहित की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के लोग घटनास्थल पर रवाना हो गए। कस्बे में पांच लोगों की मौत की जानकारी पर सीओ अमृतपुर रविंद्र नाथ राय, थानाध्यक्ष दिनेश कुमार गौतम ने परिजनों को ढांढस बंधाया। देर रात तक घरों में लोगों का तांता लगा रहा।
कस्बा में एक साथ पांच लोगों की मौत के बाद मातम पसर गया। मृतकों के घरों और सगे संबंधियों के यहां चूल्हे भी नहीं जले। घटना के बाद से घरों से चीत्कार मचा रहा। आसपास के लोग कभी इस घर तो कभी उस घर में जाकर परिजनों को समझाकर चाय और पानी पिलाते रहे। जूता-चप्पल और किताबों की कुछ दुकानें भी बंद रहीं। परिजनों को क्या पता था कि जो लोग भोले बाबा को मनाने गए हैं वह घर तो लौटेंगे, मगर जीवित नहीं। जब भी रिश्तेदार पहुंचते तो घरों में चीखें सुनाई देने लगतीं।
मार्ग दुर्घटना में मृत अशोक यादव और उसका चचेरा भाई धर्मेंद्र माता-पिता के अकेले बेटे थे। अशोक बैंक मित्र था और धर्मेंद्र सीएचसी कमालगंज में कंप्यूटर ऑपरेटर। अशोक की मां मुन्नी देवी और दो बहनें हैं। पत्नी वंदना, बेटी ममता, शिवानी और एक बेटा है। धर्मेंद्र की छह बहनों में चार की शादी हो चुकी है। मां सुरा देवी, पत्नी लक्ष्मी, दो बेटियां वैष्णवी व सुहानी और पांच माह का पुत्र है। वहीं महेशपुर का घायल अमित राजेपुर सीएचसी में कंप्यूटर ऑपरेटर है।
सच्चिदानंद कुशवाहा का परिवार गरीब है। वह मजदूरी करके पिता महेश्वर सिंह का परिवार के खर्च में हाथ बटाता था। वह तीन भाइयों में बीच का था। मां कमला देवी, बड़ा भाई उत्पल और छोटा कार्तिक का रो-रो कर बुरा हाल है।

मंजीत उम्र में भले ही काफी छोटा था, मगर पांच साल पहले मार्ग दुर्घटना में पिता रमेश चंद्र की मौत के बाद से उसने किताबों की दुकान संभाल ली थी। वह दो भाइयों में बड़ा था। छोटा सुधांशु और मां शकुंतला देवी हैं। पवन का भी कॉपी-किताबों का कारोबार था। वह चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। बड़ा भाई फूलचंद, सुनील तथा छोटा सुशील है। पत्नी आरती बार-बार बेहोश हो रही थी।

मंजीत के रोते बिलखते परिजन। संवाद

मंजीत के रोते बिलखते परिजन। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

पवन की फाइल फोटो। संवाद

पवन की फाइल फोटो। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

रोते बिलखते अशोक के परिजन। संवाद

रोते बिलखते अशोक के परिजन। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

मंजीत की फाइल फोटो। संवाद

मंजीत की फाइल फोटो। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed