फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farrukhabad to protest against police

फर्रुखाबाद में पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन

Tue, 03 Jan 2017 11:13 PM IST
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
अमर उजाला/फर्रुखाबाद Updated Tue, 03 Jan 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
Farrukhabad to protest against police
बहोरिकपुर में जाम लगाए मृतक किस्मत के परिजन। - फोटो : amarujala
अपराधी किस्मत का शव रखकर ग्रामीणों ने मंगलवार को बहोरिकपुर में सड़क जाम कर दिया। वे पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई कार्रवाई की मांग करने लगे। मौके पर पहुंचे डीएम एवं एसपी ने जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा देकर करीब दो घंटे बाद रास्ता खुलवाया।
विज्ञापन


हालांकि देर शाम लापरवाही के आरोप में जहानगंज थाने के चार सिपाहियों को निलंबित कर दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक की जांघ में फंसा 38 बोर रिवाल्वर का बुलेट मिला है, जो प्रतिबंधित बोर है। इस बोर का लाइसेंस सिविल को नहीं मिलता है। किस्मत की मौत पेट में गोली लगकर जांघ तक पहुंचने की बात कही गई है।
विज्ञापन


पीएम रिपोर्ट में पांच-छह फीट दूर से गोली मारना बताया गया है।


मालूम  हो कि न्यामत नगर भड़ौसा निवासी अपराधी किस्मत की सोमवार दोपहर बाद गोली लगने से मौत हो गई थी। मृतक के भाई ने दो सिपाही की वर्दी में आए लोग एवं पांच सादे ड्रेस में आने वालों के खिलाफ गोली मार कर हत्या करने रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजन किस्मत के शव को लेकर बहोरिकपुर पहुंचे तो गांव के लोग आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर आक्रोशित हो गए। उन्होंने गांव में ही छिबरामऊ- फर्रूखाबाद मार्ग जाम कर दिया।

बवाल बढ़ता देख पूरे जिले की फोर्स बुला ली गई। मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार और एडीएम आरबी सोनकर ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीण नहीं मानें। करीब दो घंटे तक रास्ता जाम रहने के बाद जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु और एसपी सुभाष सिंह बघेल जहानगंज थाने पहुंचे।

वहां मृतक के भाई इरफान को बुलाक बात की। इरफान ने आरोप लगाया कि जहानगंज थाने का एक दारोगा और दो सिपाही भी दबिश देने गए थे। उन्होंने इन पुलिसकर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। इस पर एसपी ने जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया।


इस पर ग्रामीण मान गए और रास्ता खोल दिया। देर शाम एसपी ने जहानगंज थाने के सिपाही राजकुमार, मयंक, रमेश कुमार एवं अंकित को लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed