फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farrukhabad: Sticks and sticks went on to take possession of the platform, four injured

फर्रुखाबाद : चबूतरे पर कब्जे को लेकर लाठी-डंडे चले, चार घायल

Tue, 26 Jul 2022 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
Farrukhabad: Sticks and sticks went on to take possession of the platform, four injured
फर्रुखाबाद। चबूतरे पर कब्जे के लिए दो पक्षों में लाठी-डंडे और बेल्चे चले। इसमेें दोनों पक्ष से चार लोग घायल हो गए। दो लोगों को गंभीर चोटें आईं हैं। पुलिस ने जवाबी मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भोलेपुर विश्वकर्मापुरी निवासी बृजराज सिंह का पड़ोसी विमल वर्मा से चबूतरे को लेकर विवाद चल रहा है। इसका मुकदमा सिविल कोर्ट में विचाराधीन है। कोर्ट ने दोनों पक्षों को यथास्थित बनाए रखने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

रविवार को विमल की पत्नी सरोज कुुमारी चबूतरे पर ईंट रख रहीं थीं। बृजराज ने इसका विरोध किया। शोर सुनकर दोनों परिवारों के लोग लाठी-डंडे और बेल्चे लेकर निकल आए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृजराज का सिर फूट गया। दूसरे पक्ष से सरोज कुमारी, अनिकेत और शशांक घायल हो गए। बृजराज और शशांक को गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने बृजराज की तहरीर पर विमल वर्मा, सरोज कुमारी, अनिकेत, शशांक के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर लिया है। दूसरे पक्ष से अनिकेत कटियार ने बृजराज, देवेंद्र कटियार, आशुतोष कटियार, आशुतोष के साले के खिलाफ घर में घुसकर लाठी-डंडों और बेल्चों से हमला करने का मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed