फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farrukhabad: Scuffle with Bareilly police who came to catch Saraf, wife had filed report

फर्रुखाबाद: सर्राफ को पकड़ने आई बरेली पुलिस से हाथापाई, पत्नी ने दर्ज कराई थी रिपोर्ट

Thu, 30 Sep 2021 05:05 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रूखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रूखाबाद Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 30 Sep 2021 05:05 PM IST
सार

फर्रूखाबाद के मोहल्ला सेठगली निवासी सर्राफ विनोद वर्मा का पत्नी बबिता से विवाद चल रहा है। बबिता ने विनोद और उनके परिजनों के खिलाफ बरेली के प्रेमनगर थाने में जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन
Farrukhabad: Scuffle with Bareilly police who came to catch Saraf, wife had filed report
थाने पहुंचे परिजन - फोटो : amar ujala

विस्तार

फर्रूखाबाद के सेठ गली निवासी विनोद वर्मा की सर्राफे की दुकान है। विनोद का पत्नी बबिता से विवाद चल रहा है। बबिता ने बरेली शहर कोतवाली में जानलेवा हमले के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। गिरफ्तारी करने गुरुवार को पहुंची बरेली पुलिस के साथ परिजनों और आसपास के दुकानदारों ने हाथापाई कर दी।
विज्ञापन


दोनों पक्षों को शहर कोतवाली ले जाया गया, जहां देर शाम तक समझौते के प्रयास होते रहे। शहर के मोहल्ला सेठगली निवासी सर्राफ विनोद वर्मा का पत्नी बबिता से विवाद चल रहा है। बबिता ने विनोद और उनके परिजनों के खिलाफ बरेली के प्रेमनगर थाने में जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया है। विनोद गुरुवार को अपनी दुकान में बैठे थे।
विज्ञापन


दोपहर में प्रेमनगर के थाने के दरोगा माजिद अली पुलिस बल के साथ विनोद को गिरफ्तार पहुंचे। पुलिस के साथ विनोद का साला नितिन वर्मा भी था। पुलिस विनोद को पकड़कर कार में बैठाने लगी, तो परिजनों और आसपास दुकानदारों ने विरोध कर दिया। बाद में हाथापाई शुरू कर दी। इसी बीच शहर कोतवाली से दो सिपाही पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस किसी तरह समझाकर विनोद और उनके परिजनों को कोतवाली ले गई। विनोद के साथ सर्राफा एसोसिएशन के नेता मनोज रस्तोगी आदि भी पहुंच गए। कोतवाली में शाम तक दोनों पक्षों समझौते पर बातचीत चलती रही। कोतवाल विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि बरेली के दरोगा ने हाथापाई की बात नहीं बताई है।


दोनों पक्षों में बातचीत चल रही है। बरेली पुलिस अपने स्तर से कार्रवाई करेगी। उधर, बबिता वर्मा ने फोन पर बताया कि पहले भी कोतवाली और फतेहगढ़ में समझौता हो चुका है। आरोप लगाया कि ससुरालीजनों ने अत्याचार बंद नहीं किया। 10 फरवरी 2021 को सिर में धारदार हथियार से वार भी किया गया था। लहूलुहान हालत में भाई बरेली मायके ले आया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed