फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farrukhabad: Power stalled in 40 villages for four days, clashes with JE

फर्रुखाबाद : चार दिन से 40 गांवों की बिजली ठप, जेई से नोकझोंक

Fri, 05 Aug 2022 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Aug 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Farrukhabad: Power stalled in 40 villages for four days, clashes with JE
नवाबगंज। इनकमिंग मशीन में खराबी से बवना उपकेंद्र चार दिन से ठप होने से 40 गांवों की बिजली बंद है। उच्च अधिकारियों से शिकायत करने पर जेई की भाजयुमो के मंडल उपाध्यक्ष की नोकझोंक हो गई। इसकी शिकायत विधायक से की गई है।
विज्ञापन

बवना उपकेंद्र से करीब 40 गांवों को बिजली दी जाती है। इनकमिंग मशीन में खराबी आने से चार दिन से गांवों की बिजली बंद है। इससे गांव के लोग परेशान हैं। भाजयुमो के मंडल उपाध्यक्ष राहुल शाक्य ने उच्च अधिकारियों से शिकायत की। इसके बावजूद मशीन सही होकर गांव की बिजली चालू नहीं की गई। गुरुवार को राजेश राजपूत, सचिन कुमार उर्फ संटी व अन्य भाजपा नेताओं के साथ भाजयुमो मंडल उपाध्यक्ष राहुल शाक्य जेई से जानकारी करने उपकेंद्र पर पहुंचे।
विज्ञापन

मशीन कब तक सही होने और बिजली देने के संबंध में जेई अनिल कुमार गौतम से जानकारी की। उच्च अधिकारियों से शिकायत करने से नाराज जेई अनिल कुमार गौतम नाराज हो गए। इससे जेई और भाजयुमो मंडल उपाध्यक्ष में नोकझोंक होने लगी। वहां मौजूद लोगों ने शांत किया। एसडीओ मनीष वर्मा ने बताया कि इनकमिंग मशीन को ठीक कराया था, वह फिर से खराब हो गई। टेस्ट विभाग की टीम टेस्टिंग कर रही है। ठीक होते ही बिजली चालू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमृतपुर। उपकेंद्र अमृतपुर के करनपुर दत्त न्यू फीडर की मशीन में गुरुवार शाम को खराब आ गई। इससे 50 गांव की बिजली गुल हो गई। एसडीओ अनमोल प्रताप सिंह ने बताया कि मशीन को ठीक कराया जा रहा है। उसके ठीक होते ही गांवों की बिजली चालू कराई जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed