{"_id":"62ec11a79742b55b94347637","slug":"farrukhabad-notice-to-the-firm-which-has-committed-fraud-in-installing-meters-farrukhabad-news-knp711246033","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबाद : मीटर लगाने में फर्जीवाड़ा करने वाली फर्म को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखाबाद : मीटर लगाने में फर्जीवाड़ा करने वाली फर्म को नोटिस
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मीटर खंड के अधिशासी अभियंता आश्रय सिंह यादव ने निजी नलकूपों पर मीटर लगाने में फर्जीवाड़ा करने वाली इलेक्ट्रोटेक कांट्रेक्टर फर्म के मालिक को नोटिस जारी किया है। फर्म के सुपरवाइजर ने नलकूप पर लगाने के स्थान पर उपभोक्ता के घर मीटर रखवा दिए थे।
इलेक्ट्रोटेक कांट्रेक्टर फर्म को आठ हजार नलकूपों पर मीटर लगाने का ठेका मिला है। फर्म के सुपरवाइजर असलम को एक हजार मीटर लगाने के लिए विभाग से मिले हैं। असलम नलकूप पर मीटर लगाने के स्थान पर उपभोक्ता के घर मीटर रख देता है और उसको नलकूप पर लगा देने की फीडिंग विभागीय पोर्टल पर करा देता है।
बुधवार को तीन नलकूप कनेक्शन धारकों के मीटर लेकर अधिशासी अभियंता ग्रामीण के कार्यालय में पहुंचने पर सच्चाई सामने आ गई। मीटर लेकर आए जहानगंज के गांव पसई नगला निवासी रामस्वरूप, छोटेलाल व एक अन्य ने अधिशासी अभियंता से कहा कि नलकूप पर लगाने के स्थान पर मीटर उनके घर रख दिया गया। इसके बाद भी मीटर लगने का डाटा पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया।
विज्ञापन
बिना रीडिंग के उनके बिल अधिक आ रहे हैं। अधिशासी अभियंता ग्रामीण सुरेंद्र कुमार के पत्र पर अधिशासी अभियंता मीटर ने फर्म के मालिक को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। अधिशासी अभियंता मीटर आश्रय सिंह यादव ने बताया कि फर्म के मालिक का जवाब संतोषजनक न आने पर कार्रवाई की जाएगी।