{"_id":"62c08d60be80b0278333f540","slug":"farrukhabad-news-yuvak-tawer-farrukhabad-news-knp7055180181","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरफिरा युवक टावर पर चढ़ा, कूदने की दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरफिरा युवक टावर पर चढ़ा, कूदने की दी धमकी
विज्ञापन
नवाबगंज में बंद पड़े टावर पर चढ़ा युवक। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
नवाबगंज। सिरफिरा युवक बंद पड़े टावर पर चढ़ गया। उतारने का प्रयास करने पर युवक ने कूद जाने की धमकी दी। पुलिस के समझाने पर वह एक घंटे बाद उतरा। युवक ने बताया कि उसके घर के पीछे लोग घूरा डालते हैं, उसे हटवाया जाए। कार्रवाई का भरोसा देकर उसे परिजनों के हवाले कर दिया गया।
कस्बा के मोहल्ला गनीपुर निवासी युवक शनिवार शाम बंद टावर पर चढ़ गया। युवक को टावर पर चढ़ते देखकर लोगों ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। वह काफी ऊंचाई पर जाकर खड़ा हो गया। वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। एसओ मौके पर पहुंचे। उन्होंने युवक को उतारने के लिए मोहल्ले के दूसरे युवक को टावर पर चढ़ाया। इस पर युवक ने कूदने की धमकी दी।
पुलिस ने उतारने का प्रयास कर रहे दूसरे युवक को वापस बुला लिया। पुलिस ने युवक को समझाया और उसकी सभी मांगें मानने की बात कही। एक घंटे के ड्रामे के बाद युवक नीचे उतर आया। युवक ने शराब पी रखी थी। पुलिस के पूछने पर बताया कि मोहल्ले के लोग उसके घर के पीछे घूरा फेंकते हैं। घूरा हटवाया जाए। इसको लेकर वह टावर पर चढ़ गया था। पुलिस ने युवक को उसके परिजनों को सौंप दिया।