फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   farrukhabad news,shav

हलवाई का शव खेत में पड़ा मिला

Thu, 12 May 2022 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
farrukhabad news,shav
अमृतपुर। गांव आसमपुर में हलवाई का शव खेत में पड़ा मिला। परिजनों ने जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। परिजन हत्या की वजह स्पष्ट नहीं कर सके। पोस्टमार्टम में जहर की पुष्टि न होने से विसरा सुरक्षित किया गया है।
विज्ञापन

थाना व गांव अमृतपुर निवासी राजवीर शाक्य (35) हलवाई का काम करता था। वह मंगलवार को गांव आसमपुर में भतीजे विश्वास के साथ वेदराम के घर काम करने गया था। बुधवार सुबह शौच करने के लिए गांव से करीब सौ मीटर दूर खेत पर गया था। काफी देर तक राजवीर वापस नहीं पहुंचा तो विश्वास उसको खोजने खेत की ओर गया। खेत में राजवीर मृत अवस्था में पड़ा मिला।
विज्ञापन

विश्वास ने घटना की जानकारी परिजनों व पुलिस को दी। मौके पर पहुंची मां मीरा देवी ने आरोप लगाया कि जहर देकर बेटे राजवीर की हत्या की गई है। राजवीर की मौत पर पत्नी रीना, पुत्र देव, अर्पित व पांच भाइयों का रो-रो कर बुरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने वेदराम व परिजनों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सूत्रों के मुताबिक, पोस्टमार्टम में मौत की वजह स्पष्ट नहीं हुई। इससे जहर की पुष्टि के लिए विसरा सुरक्षित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed