{"_id":"62b0be709d6d381dbb6dd345","slug":"farrukhabad-news-mausam-mansoon-garmee-farrukhabad-news-knp703418374","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसून की बेरुखी, उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसून की बेरुखी, उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल
विज्ञापन
कायमगंज। धूप और उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। इन दिनों कूलर व पंखे से भी राहत नहीं मिल रही है। बदली के बीच उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं। पिछले सप्ताह से आठ डिग्री तापमान में आई गिरावट के बाद भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है।
सोमवार को अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री व न्यूनतम 31.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो पिछले दिनों की अपेक्षा करीब आठ डिग्री कम है। इसके बावजूद धूप और उमस ने सबको बेहाल कर दिया। बादल थोड़ी देर के लिए आते हैं, लेकिन बिना बारिश के ही चले जाते हैं।
रविवार शाम ठंडी हवाओं ने गर्मी से राहत दी। सोमवार सुबह सूरज ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए। पूरे दिन बादलों की आवाजाही बनी रही। हर वर्ष इन दिनों झमाझम बारिश होती थी, लेकिन इस बार बारिश नहीं हुई। उमस भरी गर्मी ने हर किसी के पसीने छुड़ा दिए। बिजली की कटौती भी आग में घी का काम कर रही है।