फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   farrukhabad news,kabja,samadhan day

सात साल में 14 शिकायतें, फिर भी नहीं मिला जमीन पर कब्जा

Sat, 02 Jul 2022 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
farrukhabad news,kabja,samadhan day
अमृतपुर तहसील में समस्याएं सुनते एडीएम। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
अमृतपुर। शिकायतों का निस्तारण कितनी ईमानदारी से हो रहा है इसकी बानगी अमृतपुर तहसील में हुए संपूर्ण समाधान दिवस में देखने को मिली। गांव चाचूपुर जटपुरा गांव निवासी अखिलेश कुमार ने एडीएम को बताया कि उनके नाम के चक पर कब्जा नहीं मिल पा रहा है। वह सात साल में 14 बार समाधान दिवस पर शिकायत कर चुके हैं। वह 15वीं बार फरियाद लेकर आए हैं। एडीएम ने जांच के बाद कब्जा दिलाने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन

अमृतपुर तहसील में शनिवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस होना था, पर उनके न पहुंचने पर एडीएम सुभाष चंद्र प्रजापति ने समस्याएं सुनीं। बलीपट्टी निवासी श्याम विहारी अवस्थी ने बताया कि संपूर्ण समाधान दिवस में की जाने वाली शिकायतों का फर्जी निस्तारण कर दिया जाता है। कई ग्रामीणों ने फर्जी निस्तारण किए जाने की शिकायत एडीएम से की।
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान में चकरोड की पैमाइश कराकर कब्जा मुक्त कराने की सबसे अधिक शिकायतें आईं। कुल 80 प्रार्थना पत्र आए, इनमें से 10 का निस्तारण हो सका। एसडीएम गौरव शुक्ला ने संपूर्ण समाधान दिवस में वन विभाग, उद्योग विभाग, सेवायोजन, नगरीय विभाग के अधिकारियों के न आने की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी है। एएसपी अजय प्रताप, डीडीओ योगेंद्र पाठक, प्रभारी सीएमओ दलवीर सिंह, तहसीलदार संतोष कुमार कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed