फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   farrukhabad news

25 से ज्यादा बीमार, 13 चिकनपॉक्स से पीड़ित

Sun, 26 Jun 2022 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
farrukhabad news
नवाबगंज। नगर पंचायत में शामिल गांव सिरमौरा बांगर में चिकनपॉक्स फैलने से 25 से अधिक लोग चपेट में हैं। रविवार को डॉक्टर टीम के साथ गांव पहुंचे और 23 मरीजों की जांच कर दवाएं दीं। सोमवार को भी गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा। गांव में बुखार व चिकनपॉक्स के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। 25 से अधिक लोग बीमार हैं।
विज्ञापन

सूचना पर रविवार को सीएचसी के डॉ. वैभव यादव ने टीम के साथ गांव पहुंचकर शिविर लगाया। बुखार से पीड़ित 23 मरीजों की जांच की गई। गांव में आदिल खां, आजिद खां, वाजिद खां, महबूब खां, महविश पुत्री इदरीश खां, नरगिस, सूफियान, निषाद बानो आदि की जांच की गई। डॉ. वैभव ने बताया कि 23 मरीजों की जांच कर दवाई दी गई।
विज्ञापन

इनमें 13 मरीजों में चिकनपॉक्स के लक्षण पाए गए। सोमवार को गांव में शिविर लगाकर मरीजों की जांच करने के साथ दवाई दी जाएगी। सीएचसी प्रभारी डॉ. हरिमाधव शरण ने बताया कि चिकनपॉक्स फैलने से रोकने के लिए लगातार शिविर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed