{"_id":"6262f50723633d76351bc0fa","slug":"farrukhabad-news-farrukhabad-news-knp6927221176","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपीएल सट्टा के शक में एसओजी की धरपकड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईपीएल सट्टा के शक में एसओजी की धरपकड़
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शहर में आईपीएल सट्टा के शक में एसओजी ने भारी पुलिस बल के साथ तीन स्थानों पर छापा मारा। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है। इन स्थानों से बरामदगी भी की गई है। एक मकान में छापा मारा तो कोई नहीं मिला।
शहर में इन दिनों आईपीएल सट्टा का कारोबार तेजी से चल रहा है। इस काम में कई युवक भी शामिल हैं। एसओजी प्रभारी बलराज भाटी ने करीब 30 पुलिस कर्मियों के साथ शाम करीब साढ़े चार बजे मोहल्ला सूफी खां के एक मकान पर छापा मारा। पुलिस ने मकान मालिक के पुत्र को हिरासत में लेकर उसकी निशानदेही से कुछ बरामदगी भी की। इसके बाद भीकमपुरा में दो घरों में दबिश दी।
यहां से तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। मोहल्ले वालों ने बताया कि पुलिस ने करीब आधे घंटे तक घर में तलाशी होती रही। इसके बाद पुलिस एक अन्य मकान में पहुंची, तो वहां के लोग पहले ही भाग चुके थे।
विज्ञापन
देर रात तक पुलिस दबिश देती रही। इस दौरान थाना पुलिस भी साथ रही। हिरासत में लिए लोगों से अज्ञात स्थान पर पूछताछ की जा रही है। सीओ सिटी प्रदीप सिंह ने बताया कि आईपीएल में सट्टेबाजी की सूचना पर लोगों को हिरासत में लिया जा रहा है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।