फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   farrukhabad news

एक विद्यालय में पढ़ रही दो बहनों में से एक की फीस होगी माफ

Sun, 17 Apr 2022 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
farrukhabad news
फर्रुखाबाद। एक विद्यालय में पढ़ रहीं दो बहनों में से एक की फीस माफ होगी। कितने विद्यालयों में सगी बहनें पढ़ रही हैं, इसकी रिपोर्ट शिक्षा निदेशक ने जिला विद्यालय निरीक्षक से मांगी है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने दो अक्तूबर 2021 को स्ववित्त पोषित विद्यालयों में 2.50 लाख से कम आय वाले माता-पिता की एक से अधिक अध्ययनरत पुत्रियों की फीस प्रतिपूर्ति की घोषणा की थी। जिसके तहत ऐसे माता-पिता की दो पुत्रियों में से एक की फीस विद्यालय, महाविद्यालय अथवा संस्था को प्रोत्साहित करते हुए माफ कराई जाएगी या उसकी प्रतिपूर्ति राज्य सरकार की ओर से दी जाएगी।
विज्ञापन

इसका लाभ अभिभावकों को दिए जाने के लिए शिक्षा निदेशक माध्यमिक ने जिला विद्यालय निरीक्षक से रिपोर्ट मांगी है। इसमें कहा कि जिस विद्यालय, महाविद्यालय या अन्य किसी संस्था में एक अभिभावक की दो या इससे अधिक पुत्रियां शिक्षा पा रही हैं, उनका पूरा विवरण और सूची तैयार कर शासन को भेजी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिससे मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार अभिभावकों को योजना का लाभ दिया जा सके। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. आदर्श कुमार त्रिपाठी ने सभी प्रधानाचार्य व डिग्री कॉलेजों के प्राचार्यों से इस संबंध में रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed