{"_id":"6254727c9c755665f85589cf","slug":"farrukhabad-news-farrukhabad-news-knp690664079","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन की घटतौली व घपले में कोटा निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन की घटतौली व घपले में कोटा निलंबित
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। वितरण में घटतौली और स्टॉक पूरा न मिलने पर शहर के लोहाई रोड स्थित राशन कोटा निलंबित कर दिया गया। कार्डधारकों ने कोटेदार पर राशन कम देने और अभद्रता करने का भी आरोप लगाया था।
जिला पूर्ति अधिकारी जीवेश कुमार मौर्य शनिवार को पूर्ति निरीक्षक राजेश चौधरी, शरद चंद्र दुबे, सुखदेव, इंद्रजीत यादव आदि के साथ निरीक्षण पर निकले। शहर के लोहाई रोड स्थित कोटेदार संदीप कुमार की राशन की दुकान बंद मिली, जबकि राशन लेने के लिए कार्डधारक खड़े थे। पूछताछ में कार्डधारकों ने बताया कि प्रत्येक कार्ड पर एक से दो किलो राशन कम दिया जाता है।
विरोध करने पर कोटेदार और उनके कर्मचारी अभद्रता करते हैं। वितरण के समय दुकान बंद देख डीएसओ ने कोटेदार को फोन कर बुलाया। स्टॉक की जांच की तो करीब सात क्विंटल गेहूं कम मिला और छह क्विंटल मक्का भी गायब था। दुकान पर लगे बोर्ड पर विभागीय सूचनाएं अंकित न होने के साथ ही पुराना रेट व सूची लगी मिली।
विज्ञापन
गंभीर अनियमितताएं मिलने पर जिला पूर्ति अधिकारी ने राशन दुकान का अनुबंध निलंबित कर दिया। कार्डधारकों को नगरपालिका परिषद के कोटेदार रामशंकर गुप्ता की दुकान से संबद्ध कर दिया। जिला पूर्ति अधिकारी जीवेश कुमार मौर्य ने बताया कि सभी कोटेदारों को चेतावनी दी है कि नि:शुल्क अनाज का वितरण पूरी पारदर्शिता से करें। शिकायत की पुष्टि होने और अनियमितता मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।