फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   farrukhabad news

बीमारियों से बचने के लिए घर का ही खाना खाएं

Fri, 08 Apr 2022 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
farrukhabad news
बैठक के बाद आईएमए के सचिव डॉ. केएम द्विवेदी को सम्मानित करते व्यापारी संजय गर्ग, स्कूल प्रबंधक व प? - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। कोरोना संक्रमण थमने पर दो वर्ष बाद पूरी क्षमता से स्कूल खुले हैं। बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से गुरुवार को आईएमए के डॉक्टरों और स्कूल प्रबंधकों की बैठक हुई। डॉक्टरों ने सलाह दी कि बीमारियों से बचने के लिए घर में बना शुद्ध खाना ही खाएं। बाजार की चीजों सेेे परहेज करें। इसके साथ आगे के दिनों में होने वाले जागरूकता कार्यक्रमों के लिए रूपरेखा पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

शहर की आवास विकास कालोनी स्थित द केयर हास्पिटल में आईएमए के सचिव डॉ. केएम द्विवेदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में कहा कि कोरोना संक्रमण के चलते करीब दो वर्ष बाद पूरी क्षमता से स्कूल, कॉलेज खुले हैं। छोटे बच्चों से लेकर वयस्क छात्र पढ़ने जा रहे हैं। इनके स्वास्थ्य को कैसे बेहतर रखा जाए। इस पर डॉ. केएम द्विवेदी ने कहा कि खाने से पहले और शौच के बाद साबुन से अच्छी तरह से हाथ धोएं।
विज्ञापन

नहाने के साथ साफ कपड़े पहनें। घर में बने भोजन व अन्य चीजें खाएं। बाजार में खाने की चीजों से परहेज करें। क्योंकि खाद्य पदार्थों से ही बैक्टीरिया पेट में पहुंचते हैं। इससे अल्सर का खतरा रहता है। बताया कि सत्तू का सेवन फायदेमंद है। बीपी के मरीज ब्लड प्रेशर चेक कराते रहें। हालांकि गर्मी में पसीने के जरिए नमक की मात्रा निकलने से सामान्यत: इन दिनों में बीपी की समस्या कम होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईएमए की अध्यक्ष डॉ. अल्का जैन, डॉ. एमपी सक्सेना, डॉ. ऋषिकांत जैन ने भी सलाह दी। इस दौरान कॉलेज प्रबंधक सिद्धार्थ मिश्रा, राकेश श्रीवास्तव, मनोज मिश्रा, प्रभात शुक्ला, विजय कटियार, अभिषेक त्रिवेदी, ध्रुव दीक्षित आदि मौजूद रहे। व्यापारी नेता संजय गर्ग ने कोरोना काल में बेहतर सेवा देने के लिए विश्व स्वास्थ्य दिवस पर डॉ. केएम द्विवेदी को शॉल ओढ़ाकर व बुके देकर सम्मानित किया।
मानव श्रृंखला बनाकर किया जाएगा जागरूक
कोरोना संक्रमण व बीमारियों से लोगों को बचाने के लिए कार्यक्रम कराने पर भी चर्चा हुई। निर्णय हुआ कि 12 अप्रैल को स्कूलों में मानव श्रंखला बनाकर बच्चों को जागरूक किया जाएगा। 16 अप्रैल को स्कूलों में जागरूकता कैंप लगेंगे।

इसमें आईएमए के डॉक्टर बच्चों को बीमारियों से बचने और स्वस्थ रहने के उपाय बताएंगे। बैठक के दौरान यह भी निर्णय लिया गया कि 24 अप्रैल को नर्सिंगहोम में नि:शुल्क ओपीडी लगाकर अधिक से अधिक छात्रों व लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed