फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   farrukhabad news

डीएम ने भुगतान से जुड़ीं फाइलें कीं तलब

Thu, 31 Mar 2022 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
farrukhabad news
30 मार्च को प्रकाशित खबर की पीडीएफ। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। राजकीय नलकूप विभाग का जिलाधिकारी ने बुुधवार दोपहर निरीक्षण किया। उन्होंने लेखाकार के हस्ताक्षर कराए बिना डेढ़ करोड़ के भुगतान की फाइलें तलब कर ली हैं। लेखाकार से पूछताछ के बाद उन्होंने बिल वाउचरों पर लगाई गई आपत्तियों का ब्योरा भी मांगा है।
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष समाप्त होने में एक दिन शेष बचा है। इससे राजकीय नलकूप विभाग में भुगतान की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। बिल वाउचरों पर लेखाकार के हस्ताक्षर कराए बिना भुगतान हो रहा है। नलकूप विभाग में चल रहे इस खेल से जुड़ी खबर अमर उजाला ने बुधवार के अंक में प्रकाशित की थी। इसका जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने संज्ञान लिया और नलकूप विभाग का निरीक्षण करने पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने पूछताछ की तो लेखाकार अंबरीश यादव ने बताया कि कुछ बिल वाउचर दिए गए, जिन पर उन्होंने आपत्तियां लगाईं। इसके बाद आपत्तियों का बिना निस्तारण कराए सीधे भुगतान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता अनिल सिंह से भुगतान संबंधी सभी फाइलें और लगाई गईं आपत्तियां व निस्तारण संबंधी कागजात अपने कार्यालय में तलब कर लिए। खंड कार्यालय में गंदगी व कबाड़ भरा मिलने पर सफाई कराने के निर्देश दिए।
शुरू न हो सका मोटर मरम्मत का काम
नलकूप विभाग की वर्कशाप में करीब 40 मोटरें मरम्मत के लिए पड़ी हैं। स्टोर में मोटर मरम्मत के लिए 15 आइटम उपलब्ध नहीं हैं। जिलाधिकारी के निरीक्षण के खौफ से वर्कशाप में सामग्री के नाम पर टेप दिया गया।
इससे बनी हुई एक-दो मोटरों को फिट किया जा सके। शेष सामग्री न मिल पाने से मरम्मत का काम शुरू नहीं हो सका। वर्कशाप अवर अभियंता विनोद कुमार ने बताया स्टोर में सामग्री आने के बाद वर्कशाप में दी जाएगी, इसी के बाद खराब मोटरें बनाई जा सकेंगी।
स्टोर जेई के पास 110 नलकूपों का भी चार्ज
नलकूप विभाग में कुल 11 अवर अभियंता हैं। जिले के कुल चलित 291 नलकूपों में 110 नलकूप तहसील कायमगंज में हैं। तहसील क्षेत्र के ब्लाक नवाबगंज, शमसाबाद व कायमगंज के नलकूपों की जिम्मेदारी स्टोर का भी चार्ज देख रखे अवर अभियंता बृजेश दीक्षित के पास है। ब्लाक मोहम्मदाबाद दो जेई, ब्लाक बढ़पुर व कमालगंज में एक-एक अवर अभियंता तैनात है।

जबकि तीन अवर अभियंताओं को कार्यालयों से संबद्ध कर उनसे लिपिकीय कार्य लिए जा रहे हैं। कई लिपिक खाली घूम रहे हैं। कर्मचारियों की मानें तो स्टोर की सामग्री में हेराफेरी करने के लिए सहायक अभियंता रामकिशोर ने यह व्यवस्था बनाई है। नियमानुसार स्टोर के जेई के पास क्षेत्र का चार्ज नहीं होना चाहिए। अधिशासी अभियंता अनिल सिंह ने बताया कि यह व्यवस्था उनकी तैनाती से पहले की है। इसमें परिवर्तन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed