{"_id":"6243444f4448a1428746c64f","slug":"farrukhabad-news-farrukhabad-news-knp688224510","type":"story","status":"publish","title_hn":"भ्रष्टाचार की कमाई से लेखपाल बना करोड़पति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भ्रष्टाचार की कमाई से लेखपाल बना करोड़पति
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। तहसील सदर में तैनात एक लेेखपाल ने भ्रष्टाचार की कमाई से कुछ वर्षों में ही करोड़ों की संपत्ति अर्जित कर ली। उसने अपने रिश्तेदारों के नाम से बेशकीमती प्लाट और भवन के रूप में बेनामी संपत्तियां खरीदीं। इस मामले की मुख्यमंत्री से शिकायत कर लेखपाल की आय से अधिक संपत्ति की जांच कराने की मांग की गई है।
भोलेपुर निवासी भाजपा के पूर्व नगर महामंत्री गौरव कटियार ने लेखपाल के खिलाफ मुख्यमंत्री को शिकायत भेजी है। इसमें कहा कि तहसील सदर में तैनात एक लेखपाल की कई बार भ्रष्टाचार की शिकायतें की गईं, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।
इसका फायदा उठाकर लेखपाल ने कुछ ही वर्षों में भोलेपुर में बेशकीमती तीन मकान व शहर में प्लाट, कन्नौज जिले में अपने व पत्नी के नाम पांच बीघा भूमि के अलावा छिबरामऊ में भी संपत्ति खरीदी। कार्रवाई से बचने के लिए रिश्तेदार के नाम पर भी संपत्ति ली है। गौरव कटियार ने मुख्यमंत्री से लेेखपाल की आय से अधिक संपत्ति की जांच कराने की मांग की है।