फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   farrukhabad news

प्रत्याशी की जीत पर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी चलाकर निकाला जुलूस

Fri, 11 Mar 2022 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
farrukhabad news
कमालगंज में जुलूस निकालते भाजपा कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
कमालगंज। भोजपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी नागेंद्र सिंह राठौर की जीत से गदगद कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी चलाकर कस्बे में जुलूस निकाला। इस दौरान कार्यकर्ता अबीर-गुलाल उड़ाते हुए नारेबाजी करते रहे। कार्यकर्ताओं ने बुलडोजर का पूजन भी किया।
विज्ञापन

जीत सुनिश्चित होते ही शाम 4 बजे से कार्यकर्ताओं ने कस्बा के रेलवे रोड पर एकत्रित होकर जमकर आतिशबाजी चलाई। भगवा रंग के अबीर-गुलाल से होली खेलने के बाद कार्यकर्ता हाथों में झंडा लेकर ढोल-नगाड़ों के साथ जुलूस निकालने लगे। रेलवे तिराहे से होते हुए कार्यकर्ता तपस्वी वाले बाग तक नारेबाजी करते हुए पहुंचे। गंगागली पुलिया पर दुकानदारों ने डीजे बजाकर जीत की खुशी मनाई।
विज्ञापन

दोपहर को रेलवे रोड पर भाजपा कार्यकर्ता जेपी कटियार, कल्लू माहेश्वरी, देवदत्त राजपूत, रोहित यादव आदि ने बुलडोजर का पूजन कर मिठाई बांटी। जुलूस में अनिल गुप्ता, मनोज हलवाई, अखिलेश दुबे, गौरव दुबे, रामलखन राठौर, मोनू गुप्ता, ललित, अभिषेक कटियार, उज्ज्वल हलवाई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed