फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   farrukhabad news

डीएम ने सातनपुर में धान क्रय केंद्रों की व्यवस्थाएं देखीं

Tue, 02 Nov 2021 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
farrukhabad news
फर्रुखाबाद। सातनपुर मंडी स्थित सरकारी धान क्रय केंद्रों का जिलाधिकारी ने निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। उन्होंने किसानों को पहले आओ पहले पाओ के आधार पर टोकन जारी कर 72 घंटे में धान का भुगतान सीधे बैंक खाते में कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सरकारी धान खरीद के लिए जनपद में 13 क्रय केंद्र खोले गए हैं। मंगलवार को दूसरे दिन भी किसी क्रय केंद्र पर धान न पहुंचने से बोहनी तक नहीं हो सकी। जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने सातनपुर मंडी में भरतीय खाद्य निगम के क्रय केंद्र और खाद्य एवं रसद विभाग धान क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। दोनों केंद्रों पर टोकन, स्टॉक, बोरा, शिकायत व सुझाव रजिस्टर आदि चेक किया। केंद्र प्रभारी नीरू व संदीप कुमार से धान खरीद की जानकारी ली। बताया गया कि किसानों ने धान बेचने के लिए संपर्क किया है, लेकिन अभी केंद्र पर धान नहीं आया। किसानों को नमूने के लिए आधा किलो धान लाकर चेक कराने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि ऑफ लाइन टोकन व्यवस्था में किसानों को समस्या न आए। पहले आओ पहले पाओ के आधार पर टोकन जारी किए जाएं। धान खरीद के बाद 72 घंटे में किसान के खाते में भुगतान किया जाए। मंडी सचिव डॉ.दिलीप कुमार वर्मा व जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी विवेक कुमार सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमालगंज के पीसीएफ केंद्र पर डस्टर न बोरा
एडीएम सुभाष चंद्र प्रजापति ने कमालगंज में दोनों धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। पीसीएफ के क्रय केंद्र पर पावर डस्टर व बारदाना(बोरा) न मिलने पर नाराजगी जताई। तत्काल व्यवस्था करने के निर्देश दिए। एडीएम ने बताया कि दोनों केंद्रों पर अभी धान की खरीद नहीं हुई है। उन्होंने केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि धान खरीद के पंजीकृत व जिन किसानों ने केंद्र पर गेहूं बेचा था, उनसे संपर्क करें और क्रय केंद्र पर बुलाकर धान खरीदें। जिससे किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed