फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   farrukhabad news

चौकीदार का भाई काली नदी में डूबा

Wed, 08 Sep 2021 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
farrukhabad news
फोटो-26- उपकेंद्र के बाहर प्रदर्शन करते संविदाकर्मी। संवाद - फोटो : HARDOI
कमालगंज। शौच करने गया चौकीदार का भाई पैर फिसलने से काली नदी में डूब गया। सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों से उसकी तलाश कराई। पौने दो घंटे खोजबीन के बाद गोताखोरों ने मगरमच्छों के खौफ से हाथ खड़े कर दिए।
विज्ञापन

शेरपुर सराय ग्राम पंचायत के मजरा बहबलापुर निवासी राधेश्याम का 22 वर्षीय पुत्र बृजेश कुमार बुधवार दोपहर गांव के सामने स्थित काली नदी के पास शौच करने गया था। पहाड़ी पर शौच करने के दौरान बृजेश का पैर फिसल गया और वह काली नदी में गिर गया। पानी गहरा होने से बृजेश डूब गया। आसपास मौजूद लोगों ने बृजेश को डूबता देखा तो उसके परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने घटना की सूचना यूपी 112 पुलिस को दी।
विज्ञापन

थाने से दरोगा भभूति प्रसाद खुदागंज चौकी पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने आजाद नगर भटपुरा गांव से गोताखोरों को बुलवाकर शाम करीब पांच बजे काली नदी में युवक की खोजबीन शुरू कराई। बृजेश की पत्नी कीर्ति व मां रामवती का रो-रोककर बुरा हाल है। बृजेश पांच भाइयों में तीसरे नंबर का है। बृजेश का बड़ा भाई राजेश गांव का चौकीदार है। पिता राधेश्याम खेती करते हैं। पौने दो घंटे तक खोजबीन करने पर भी युवक का पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

काली नदी में मगरमच्छों के होने के डर से गोताखोरों ने हाथ खड़े कर दिए। ग्रामीणों ने बताया कि बृजेश का एक वर्ष पूर्व विवाह हुआ था। उसके दो माह का पुत्र है। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि युवक की खोजबीन कराई गई। लेकिन पता नहीं चला। अंधेरा होने से गोताखोरों ने खोजबीन बंद कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed