फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   farrukhabad news

ससुराल आए युवक की संदिग्ध हालात में मौत

Wed, 08 Sep 2021 06:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 06:35 PM IST
विज्ञापन
farrukhabad news
कायमगंज (फर्रुखाबाद)। कोतवाली क्षेत्र के गांव नरैनामऊ में दो साल से मायके में रह रही पत्नी को बुलाने आए पति की बुधवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जनपद एटा के थाना जैथरा के मोहल्ला गांधी नगर निवासी तुलसी (40) की शादी 12 वर्ष पहले कायमगंज क्षेत्र के गांव नरैनामऊ निवासी शिवपाल सिंह की पुत्री शोभा के साथ हुई थी। उनसे दो बच्चे भी हैं। दो वर्ष पहले कुछ अनबन होने पर शोभा अपने मायके चली आई और माता-पिता के साथ रहने लगी। मंगलवार सुबह तुलसी अपने परिवार के भाई के साथ पत्नी को विदा कराने के लिए ससुराल आया। शोभा ससुराल जाने को राजी नहीं हुई। इस पर दोपहर को तुलसी ने एक शीशी में कुछ पीने का प्रयास किया। तब उसके साथ आए भाई ने उसमें हाथ मार दिया। इसके बाद वह घर से बाहर निकल गया।
विज्ञापन

शाम को वह वापस ससुराल पहुंचा और दरवाजे पर बेहोश होकर गिर पड़ा। ससुरालीजन बेहोश तुलसी को रात करीब 10 बजे सीएचसी लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। ससुरालीजन शव लेकर गांव चले गए। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर संजय मिश्रा ने बताया कि मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पता चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed