{"_id":"60be53998ebc3e5ab51bb8a2","slug":"farrukhabad-news-farrukhabad-news-knp632782682","type":"story","status":"publish","title_hn":"संस्कृत विद्यालय के कक्षा 6 से 12 वीं तक की परीक्षा निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संस्कृत विद्यालय के कक्षा 6 से 12 वीं तक की परीक्षा निरस्त
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद ने प्रथमा से उत्तर मध्यमा (कक्षा 6 से 12वीं) तक की परीक्षाएं निरस्त कर दीं हैं। इन कक्षाओं के छात्र-छात्राओं को प्रोन्नत किया जाएगा।
उप्र. मा. संस्कृत शिक्षा परिषद लखनऊ के सचिव राधा कृष्ण तिवारी ने डीआईओएस को जारी आदेश में कहा है कि संस्कृत विद्यालय की प्रथमा प्रथम, द्वितीय, तृतीय (कक्षा 6, 7, 8), पूर्व मध्यमा प्रथम, द्वितीय ( कक्षा 9 व 10वीं) और उत्तर मध्यमा प्रथम एवं द्वितीय (कक्षा 11 व 12वीं) 2021 की परीक्षाएं निरस्त कर दी गईं हैं। इनके छात्र-छात्राओं को अगली कक्षा में प्रोन्नत किया जाए।
प्रथमा से लेकर उत्तर मध्यमा तक मासिक, अर्द्धवार्षिक, प्रीबोर्ड की परीक्षाएं नहीं कराई जातीं हैं। इससे विषय अध्यापक छात्र-छात्राओं के शैक्षिक प्रदर्शन के आधार पर अंक प्रदान करेंगे। यह अंक जिला विद्यालय निरीक्षक के माध्यम से 15 जून तक परिषद कार्यालय में भेजना होगा। प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक एपी सिंह ने बताया कि संस्कृत विद्यालय में 100 से अधिक छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं।