{"_id":"60be52f58ebc3ed22d0f6a71","slug":"farrukhabad-news-farrukhabad-news-knp6327809158","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण ने फांसी लगाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण ने फांसी लगाकर जान दी
विज्ञापन
राजेपुर(फर्रुखाबाद)। थाना क्षेत्र के गांव दहेलिया निवासी मल्लोर उर्फ राजू (45) शराब पीने का आदी था। इसी लत के कारण उसकी शादी नहीं हुई थी।
रविवार रात को वह शराब पीकर घर आया। वह जोर-जोर से आवाज लगा रहा था। इस पर उसके भाई राजीव ने शांत करने का प्रयास किया। इस पर दोनों में विवाद हो गया। भाई से विवाद से नाराज मल्लोर ने रात में ही छप्पर में लगी धन्नी से धोती का फंदा बनाकर गले में कस लिया। इससे उसकी मौत हो गई।
कुछ देर बाद राजीव छप्पर में पहुंचा तो भाई को फंदे पर लटका हुआ पाया। राजीव ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
मौके पर पहुंचे दरोगा उदयवीर ने भाई समेत अन्य परिजनों से घटना के बारे जानकारी की। पुलिस की मौजूदगी में शव को फंदे से उतारा गया। एसओ देवेश कुमार ने बताया कि नशे में भाई से विवाद के बाद मल्लोर ने रात में ही फांसी लगा ली थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।