फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   farrukhabad news

बाइक की चेन टूटने से साले बहनोई की मौत

Mon, 17 May 2021 11:04 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 May 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
farrukhabad news
अमृतपुर (फर्रुखाबाद)। तेज रफ्तार बाइक की चेन टूटने से भतीजी की शादी के कार्ड बांटने जा रहे युवक व उसके बहनोई की सड़क पर गिरकर मौत हो गई। हादसा सोमवार को बदायूं मार्ग पर नगला हूसा गांव के पास हुआ। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। इससे दोनों के सिर में गंभीर चोट आई थी।
विज्ञापन

अमृतपुर थाना क्षेत्र के गांव परमापुर निवासी महेंद्र कुमार (35) कन्नौज जिले के तिर्वा थाना क्षेत्र के गांव जसनीपुरा में अपनी ससुराल में परिवार के साथ रहते थे। महेंद्र कुमार के भाई राजकुमार की पुत्री की शादी 24 मई को होनी है। रविवार को महेंद्र कुमार अपने मौसेरे बहनोई फर्रुखाबाद के मोहल्ला सलावत खां निवासी अवधेश कुमार (40) के साथ गांव परमापुर आए थे। सोमवार को अवधेश के साथ महेंद्र बाइक से भतीजी के शादी के कार्ड बांटने के लिए राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव तुषौर जा रहे थे। बदायूं मार्ग पर नगला हूसा गांव के पास पहुंचते ही बाइक की चेन टूटकर पिछले पहिये में फंस गई। इससे पहिया जाम हो गया और दोनों तेज रफ्तार बाइक से सड़क पर गिर गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर लोहिया अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर दोनों के परिवारों में कोहराम मच गया। महेंद्र कुमार के पुत्र अमित, भूरे, पत्नी झुंनी देवी व मां आनंदी रो-रोकर बेहाल हैं। महेंद्र खेती कर परिवार का भरण पोषण करता था। अवधेश के परिवार में पत्नी रीना, दो पुत्र सागर, सुधांशु, तीन पुत्रियां मोहनी, बीना, कृष्णा हैं। अवधेश पानीपत में प्राइवेट कंपनी में काम करता था। 12 मई को वह वापस आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed