फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   farrukhabad news

नोडल अधिकारी ने एल-2 अस्पताल में तीमारदारों से पूछे हालचाल

Mon, 17 May 2021 10:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 May 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
farrukhabad news
कायमगंज। नोडल अधिकारी ने सोमवार सुबह एल-2 अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी बेड पर ऑक्सीजन सुविधा देने के निर्देश दिए। साथ ही तीमारदारों से हालचाल लिए और उनकी समस्याओं के बारे में पूछा। उन्होंने कहा कि सभी दवाइयां अस्पताल से उपलब्ध कराईं जाएं, किसी भी मरीज के लिए बाहर की दवा न लिखी जाए।
विज्ञापन

जनपद में कोविड पर नियंत्रण के लिए शासन ने आवास आयुक्त तथा निदेशक नगर भूमि सीमा रोपण अजय चौहान को नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी दी है। सोमवार सुबह नोडल अधिकारी अजय चौहान जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह व अन्य अधिकारियों के साथ कायमगंज के एल-2 अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने आक्सीजन की उपलब्धता के बारे में पूछा तो बताया गया कि 21 सिलिंडर उपलब्ध हैं। इसमें 12 बेड पर मरीजों को ऑक्सीजन की सुविधा दी जा रही है। 20 बेड के अस्पताल में अन्य पर ऑक्सी फ्लो मीटर नहीं है। उन्होंने सीएमओ से जल्द ही फ्लोमीटर की व्यवस्था करने को कहा। सात मरीज भर्ती बताए गए। उन्होंने इमरजेंसी में आने वाले अन्य मरीजों के बारे में जानकारी ली। कहा गया कि अन्य बीमारी के मरीजों का इसी हाल में उपचार किया जा रहा है। इस पर उन्होंने बचाव व सावधानी बरतने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बाहर निकलकर भर्ती मरीजों के तीमारदारों से हालचाल लिए। अस्पताल में भर्ती 65 वर्षीय रामनरेश के तीमारदार राजपाल ने बताया कि 4 दिन पहले भर्ती कराया है। बुखार व खांसी के बाद ऑक्सीजन स्तर डाउन हुआ है। वैक्सीन नहीं लगी है। गांव मीरपुर के 72 वर्षीय गिरीश चंद्र के तीमारदार मुकेश ने बताया कि उन्हें 16 मई को भर्ती कराया गया। 15 दिन पहले वैक्सीन लगी थी। इसके बाद बुखार आ गया। ऑक्सीजन स्तर नहीं उठ रहा है। इस पर नोडल अधिकारी ने सीएमओ से कहा कि ऐसे मरीजों के लिए जिले के दूसरे अस्पतालों में व्यवस्था की जाए। इसके बाद भगंदर से पीड़ित एक युवक वहां पहुंच गया और डॉक्टरों पर दवा न देने का आरोप लगाने लगा। उसके बारे में जानकारी हासिल कर उन्होंने कहा कि इसके परिजनों से बातचीत कर उसके इलाज की व्यवस्था करें। इस दौरान एडीएम विवेक श्रीवास्तव, डीडीओ डीडी शुक्ला, चिकित्साधीक्षक डॉ. अनुराग वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंबेडकर नगर का लिया जायजा
एल-2 अस्पताल के निरीक्षण के बाद नोडल अधिकारी अजय चौहान नगर के मोहल्ला आंबेडकर नगर का जायजा लेने पहुंचे। वहां उन्होंने दरवाजे पर खड़े मिले लोगों से बुखार, खांसी के बारे में पूछा तो लोगों ने बताया सब ठीक हैं। इस दौरान कुछ लोगों ने कहा कि दूसरी मंजिल पर पानी नहीं पहुंचता है। इस पर वहां मौजूद चेयरमैन सुनील चक ने कहा कि यहां लोगों ने ट्यूबवेल लगने से रोक दिया था, अब लगा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बीमार लोगों को चिह्नित कर उन्हें दवा उपलब्ध कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed