{"_id":"609ac2378ebc3ef0a75d8f18","slug":"farrukhabad-news-farrukhabad-corona-farrukhabad-news-knp627893561","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो की मौत, चार डॉक्टर व स्वास्थ्यकर्मियों सहित 212 संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो की मौत, चार डॉक्टर व स्वास्थ्यकर्मियों सहित 212 संक्रमित
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कोरोना से दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि मंगलवार को आई रिपोर्ट में 212 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। संक्रमितों में चार डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी भी शामिल हैं। अब तक संक्रमित हुए लोगों को आंकड़ा बढ़कर 9044 पहुंच गया है।
जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में संक्रमण फैला हुआ है और लोग इसकी चपेट में लगातार आ रहे हैं। जांच रिपोर्ट में फतेहगढ़ के मोहल्ला नगला दीना निवासी डॉ.शशांक चौहान, डॉ.संध्या वर्मा, बेवर रोड भोलेपुर निवासी डॉ.शिवेंद्र सिंह, सीएचसी कायमगंज के डॉ.अनुपम राजपूत व एक स्वास्थ्य कर्मी, सीएचसी बरौन का स्वास्थ्य कर्मी, पीएचसी शमसाबाद का स्वास्थ्य कर्मी व जहानगंज थाने का एक पुलिस कर्मी कोरोना संक्रमित मिला है। आफीसर्स कालोनी निवासी होमगार्ड डिस्ट्रिक कमांडेंट की पत्नी व सास, शहर के मोहल्ला खतराना निवासी भाजपा मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी सहित शहरी क्षेत्र के 97 लोग कोरोना की चपेट में आए हैं। इसके अलावा कायमगंज क्षेत्र के 29 लोग, कमालगंज क्षेत्र के 17, मोहम्मदाबाद क्षेत्र के 11, नवाबगंज क्षेत्र के पांच, राजेपुर क्षेत्र के 25 व शमसाबाद क्षेत्र के 28 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं। वहीं एल-2 अस्पताल कायमगंज सीएचसी में दो महिलाओं की मौत हो गई।
जिले में अब तक 9044 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 7788 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके, जबकि 131 लोगों की जान जा चुकी है। जिले में अभी 1125 केस एक्टिव हैं। इनमें 897 होम आइसोलेशन में हैं। वहीं 67 संक्रमित मरीजों का एल-2 अस्पताल में इलाज चल रहा है। मंगलवार को 1369 नमूने लिए गए।