फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   farrukhabad news,corona,positive

एक्सईएन शहरी समेत दो लोग कोरोना पॉजिटिव

Sat, 25 Jun 2022 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
farrukhabad news,corona,positive
फर्रुखाबाद। एक्सईएन शहरी विद्युत समेत दो लोगों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इससे जिले में कोरोना के पांच एक्टिव केस हो गए हैं। एक्सईएन के कोरोना पॉजिटिव होने से कर्मचारियों ने सतर्कता बढ़ा दी है। शहरी व ग्रामीण कार्यालय में हाईपोक्लोराइड का छिड़काव कराया गया।
विज्ञापन

जिले में कोरोना फिर से धीरे-धीरे पैर पसारने लगा है। विद्युत वितरण शहरी खंड के एक्सईएन को एक सप्ताह से खांसी आ रही है। वह अवकाश लेकर लखनऊ स्थित घर चले गए। वहां कोरोना जांच कराई तो शुक्रवार शाम को रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसकी जानकारी शनिवार को भोलेपुर स्थित खंड कार्यालय में कर्मचारियों को हुई। इससे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने सतर्कता बढ़ाते हुए मास्क लगाकर कार्यालय में काम किया। वहीं, शहर के मोहल्ला अस्तबल तराई निवासी 30 वर्षीय महिला शनिवार को लोहिया अस्पताल में खांसी और बुखार की दवा लेने आई थी। उसकी एंटीजन किट से कोरोना जांच की गई। उसकी रिपोर्ट में वह पॉजिटिव निकली। महिला को घर में आइसोलेट कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed