{"_id":"5e73c6338ebc3e75db266955","slug":"farrukhabad-news-corona-farrukhabad-news-knp5513687185","type":"story","status":"publish","title_hn":"कचहरी में अदालतों और कार्यालयों का हुआ सैनिटाइजेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कचहरी में अदालतों और कार्यालयों का हुआ सैनिटाइजेशन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कोरोना वायरस से हो रही जंग में कचहरी में गुरुवार को अदालतों और कार्यालयों का सैनिटाइजेशन कराया गया। कर्मचारियों को बार-बार हाथ धोने की सलाह दी गई। अब जिला कारागार से रिमांड के लिए बंदी अदालतों में नहीं लाए जाएंगे। उनका रिमांड वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से किया जाएगा।
कोरोना वायरस से बचाव की जंग में उच्च न्यायालय के आदेश पर अदालतों में 21 मार्च तक काम बंद हो गया है। जिला जज, सीजेएम समेत चार अदालतों में अर्जेंट मामलों की सुनवाई हो रही है। अन्य मुकदमों में तारीख लगाई जा रही हैं। चार कोर्ट को छोड़कर अन्य अदालतों में विचाराधीन मुकदमों में सिर्फ तारीख लगाई जा रही है। गुरुवार को अदालत और उनके कार्यालयों का कोरोना वायरस से बचाव को सैनिटाइजेशन कराया गया। विचाराधीन मुकदमों के बंदी रिमांड के लिए जिला कारागार व केंद्रीय कारागार फतेहगढ़ से कचहरी अभी तक आते थे, अब उनके भी आने पर रोक लगा दी गई है। विचाराधीन मुकदमों के बंदियों का रिमांड अब वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से किया जाएगा।
संकिसा के थाना मेरापुर क्षेत्र के संकिसा बौद्ध तीर्थ स्थल पर कोई भी पर्यटक न आने से प्रत्येक मंदिर पर सन्नाटा हुआ है। लंका मंदिर, जापान मंदिर, म्यांमार मंदिर, कंबोडियन मंदिर सहित लगभग सभी मंदिरों में कोई भी पर्यटक नहीं आ रहा है। आने के लिए कोई ऑनलाइन बुकिंग भी नहीं कराई गई है। संकिसा स्थित रॉयल रेजिडेंस होटल में भी कोई पर्यटक नहीं ठहरा है और न ही आने के लिए कोई बुकिंग है। वहीं मंदिर के आसपास स्थित दुकानदार भी पर्यटकों के न आने पर मायूस हैं क्योंकि बाहर के पर्यटकों के आने से इनकी अच्छी खासी बिक्री होती रहती थी। दुकानदार संदीप सुनील, नरेश चंद्र इत्यादि ने बताया कि बिक्री नहीं हो रही है।