फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   farrukhabad news,coching center

नि:शुल्क कोचिंग के लिए 15 तक आवेदन मांगे

Thu, 12 May 2022 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
farrukhabad news,coching center
फर्रुखाबाद। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत नि:शुल्क कोचिंग दी जा रही है। कोचिंग में प्रवेश के लिए 15 मई तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। 18 मई से प्रवेश परीक्षा शुरू होगी।
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी राजीव लोचन मिश्रा ने बताया कि जिले में आर्थिक रूप से पिछड़े व मेधावी छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए नि:शुल्क कोचिंग दी जा रही है। कोचिंग का लाभ लेने के लिए अभ्यर्थी अभ्युदय.यूपी.जीओवी.इन पर 15 मई तक आवेदन करें।
विज्ञापन

इसके बाद 18 मई को आईआईटी/जेईई, 19 को नीट, 20 को एनडीए/सीडीएस व 21 मई को सिविल सेवा/राज्य सिविल सेवा की तैयारी के लिए दोपहर दो से 3:30 बजे तक प्रवेश परीक्षा होगी। 25 मई को परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद 10 जून से कोचिंग का सत्र शुरू कर दिया जाएगा। एमआईसी फतेहगढ़ में संचालित नि:शुल्क कोचिंग में जिले के आईएएस व पीसीएस सहित कुल आठ अधिकारी युवाओं को पढ़ाने के लिए लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed