फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   farrukhabad news,badh pidit

बाढ़ पीड़ितों को एक सप्ताह का मिलेगा राशन

Tue, 28 Jun 2022 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
farrukhabad news,badh pidit
फर्रुखाबाद। जुलाई में बाढ़ की आशंका को देखते हुए अफसरों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बाढ़ पीड़ितों को एक सप्ताह का राशन दिया जाएगा। इसके अलावा, 24 शरणालय बनाने के साथ ही 52 बाढ़ चौकियों के लिए जगह चिह्नित की गई हैं। बाढ़ में फंसने वाले ग्रामीणों को राहत सामग्री पहुंचाने के लिए फर्म भी नामित हो गई है।
विज्ञापन

गंगा व रामगंगा का जलस्तर प्रति वर्ष जुलाई-अगस्त में बढ़ने से तटवर्ती गांवों में बाढ़ का पानी भर जाता है। इससे बाढ़ से घिरे ग्रामीणों का जनजीवन खासा प्रभावित होता है। बाढ़ में फंसे ग्रामीणों को राहत सामग्री पहुंचाने के लिए प्रशासन ने ई-टेंडर के माध्यम से मेरठ की एशियन ट्रेडिंग कंपनी का चयन किया है। मांग के अनुसार ठेकेदार बाढ़ पीड़ितों को एक सप्ताह का राशन मुहैया कराएगा, जिससे किसी भी बाढ़ पीड़ित के साथ भूख से अनहोनी घटना न हो सके।
विज्ञापन

इसके अलावा, इस वर्ष बाढ़ से प्रभावित होने की आशंका से 322 गांवों को चिह्नित किया गया है। प्रशासन ने बाढ़ आने से पहले ही बचाव के लिए तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं। बाढ़ से प्रभावित होने वाले 322 गांवों को चिह्नित कर इनमें 133 गांव लो-फ्लड, 112 गांव मीडियम फ्लड व 77 गांवों को हाई फ्लड की श्रेणी में रखा गया है। अमृतपुर तहसील क्षेत्र में सर्वाधिक 177 गांव के प्रभावित होने की आशंका है। इनमें 54 गांव हाई फ्लड में रखे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसील कायमगंज के बाढ़ से प्रभावित होने वाले 113 गांव में 22 व तहसील सदर के 37 में से एक गांव को पूरी तरह बाढ़ से प्रभावित होने की श्रेणी में चिह्नित किए गए हैं। बाढ़ के दौरान पीड़ित ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए जनपद में 24 शरणालय बनाए गए।

वहीं बाढ़ प्रभावित क्षेत्र व गांवों की निगरानी के लिए 52 बाढ़ चौकियां चिह्नित कर इन पर कर्मचारियों की तैनाती भी कर दी गई है। बाढ़ पीड़ितों के आवागमन के लिए 113 नाव सुरक्षित करने के साथ नाविक भी नामित कर दिए गए हैं। बाढ़ के पानी में डूबने से बचाने के लिए 83 गोताखोर भी तैयार रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed