{"_id":"62dd97741ac3f90a275bcd8a","slug":"farrukhabad-nandani-yadav-became-district-topper-in-isc-farrukhabad-news-knp709295299","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबाद : आईएससी में नंदनी यादव बनी जिला टॉपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखाबाद : आईएससी में नंदनी यादव बनी जिला टॉपर
विज्ञापन
नंदनी को मिठाई खिलाती मां। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। सीआईएससीई ने 12वीं (आईएससी) के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए। मॉडर्न पब्लिक स्कूल की छात्रा नंदनी ने 98.25 प्रतिशत अंक पाकर जिला टॉप किया है। इसी विद्यालय के छात्र तिलक वर्मा ने 95.5 प्रतिशत अंक हासिल कर दूसरे और प्रियांश अवस्थी ने 94.75 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरे स्थान पर कब्जा किया। परीक्षा परिणाम देखकर छात्र-छात्राएं खुशी से झूम उठे।
आईसीएससीई के जिले में दो विद्यालय हैं। रविवार शाम को 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ। विद्यालय में पहुंचे छात्र-छात्राएं परिणाम देखकर खुशी से झूम उठे। एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। मॉडर्न पब्लिक स्कूल की छात्रा नंदनी यादव जिला टॉपर रहीं।
तिलक वर्मा दूसरे और प्रियांशु सिंह तीसरे स्थान पर रहे। सीपी स्कूल कायमगंज के छात्र अर्पित अवस्थी व छात्रा शारदा राठौर ने बराबर-बराबर 94.25 प्रतिशत अंक पाकर चौथा स्थान पाया। मॉडर्न पब्लिक स्कूल के सार्थक दुबे ने 93.75 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पांचवें स्थान पर कब्जा किया। सीपी स्कूल कायमगंज के लारेब खान ने 93.25 प्रतिशत अंक पाकर जिले में छठवां, इसी विद्यालय के सैजान सिद्दीकी व पर्ल सक्सेना ने बराबर-बराबर 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सातवां स्थान पाया।
विज्ञापन
सक्षम और प्राजंली यादव ने बराबर-बराबर 92.5 प्रतिशत अंक पाकर जिले में आठवां, मॉडर्न पब्लिक स्कूल की ज्योतिरादित्य यादव ने 92.25 प्रतिशत अंक, सीपी के मिथुन राजपूत ने 92.25 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में नौंवा स्थान और मॉडर्न पब्लिक स्कूल के अमन अंसारी व आयुष राजपूत ने बराबर-बराबर 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में दसवां स्थान हासिल किया। मॉडर्न पब्लिक के प्रबंधक निमिषा गुप्ता, प्रधानाचार्य आलोक सक्सेना, रवि श्रीवास्वत ने मेधावी छात्र-छात्राओं को मिठाई खिलाकर बंधाई दी।