फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farrukhabad: Kolaghat bridge collapses, Bolero fall in Ramganga, 6 people injured

फर्रुखाबाद: कोलाघाट पुल टूटने से बोलेरो रामगंगा में गिरी, छह लोग घायल

Mon, 29 Nov 2021 10:26 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 29 Nov 2021 10:26 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के जनपद शाहजहांपुर में विकास खंड जलालाबाद को मिर्जापुर से जोड़ने वाला कोलाघाट पुल रात में करीब तीन बजे गिर गया। पुल लगभग आठ वर्ष पहले बनकर तैयार हुआ था।

विज्ञापन
Farrukhabad: Kolaghat bridge collapses, Bolero fall in Ramganga, 6 people injured
रात में पुल ढहने से बड़ा हादसा टल गया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के थाना मिर्जापुर में रामगंगा नदी पर कोलाघाट पर बने पुल से सोमवार तड़के एक बुलेरो गुजर रही थी। तभी पुल बीच से टूट गया। इससे बोलेरो नीचे जा गिरी और उसमें सवार छह लोग घायल हो गए। सूचना पर मिर्जापुर थाना पुलिस पहुंच गई है। इस पुल के टूटने से जनपद फर्रुखाबाद के शमसाबाद क्षेत्र का शाहजहांपुर से सम्पर्क टूट गया है। रात में हादसा होने की वजह से कोई जनहानि नहीं हुई। दिन में बड़ा हादसा हो सकता था।

विज्ञापन


इस पुल की मरम्मत महीने भर पहले ही कराई गई थी। रविवार रात पुल तीन टुकड़ो में बंट गया। धंसने के दौरान एक कार पुल पर थी, जिसमे पांच लोग सवार थे। कार समेत सभी लोग सुरक्षित बच गए। इन लोगों को मामूली चोटें आई हैं। हालांकि कार अभी फंसी हुई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इस पुल का शिलान्यास 1992 में तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने किया था। शिलान्यास के बाद से निर्माण नहीं कराया गया। इसका निर्माण बसपा शासन में वर्ष 2007 हुआ था। प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed