{"_id":"5f171ae88ebc3e63c87bcf71","slug":"farrukhabad-four-rosewood-trees-cut-in-the-school-premises-farrukhabad-news-knp572473171","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबाद ः विद्यालय परिसर में खड़े चार शीशम के पेड़ कटवा दिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखाबाद ः विद्यालय परिसर में खड़े चार शीशम के पेड़ कटवा दिए
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय नगला कोमिल नवाबगंज में काट कर डाले कर शीशम के पेड़। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
संवाद न्यूज एजेंसी
नवाबगंज। प्राइमरी विद्यालय परिसर में काफी पुराने लगे शीशम के चार पेड़ों को प्रधान व प्रधानाध्यापक ने साठगांठ कर कटवा दिया। इनको कटवाने की शिक्षा विभाग व वन विभाग से कोई अनुमति नहीं ली गई। पूर्व प्रधान ने इसकी शिकायत सीडीओ से की है।
नवाबगंज विकास खंड क्षेत्र में स्थित प्राथमिक विद्यालय नगला कोमिल परिसर में चार शीशम के काफी पुराने पेड़ खड़े थे। प्रधान राजकुमारी व प्रधानाध्यापक ने साठगांठ कर रविवार को इन पेड़ों को कटवा दिया। इसकी जानकारी शिक्षा विभाग व वन विभाग के अफसरों को नहीं दी। पूर्व प्रधान उमेश सिंह को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने मंगलवार को ब्लाक कार्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे सीडीओ से शिकायत कर जांच कराने की मांग की।
प्रधान राजकुमारी ने बताया कि एसएमसी(विद्यालय प्रबंध समिति) की बैठक में पेड़ों को कटवाने का प्रस्ताव पास हुआ था। तभी पेड़ों को कटवाया गया है। पूर्व प्रधान उमेश सिंह ने बताया कि यह पेड़ करीब आठ से दस साल पुराने थे। इन पेड़ों की काफी कीमत है। जहां पौधे लगाने पर प्रदेश सरकार जोर दे रही है, वहीं हरे पेड़ कटवाए जा रहे हैं। बीएसए लालजी यादव ने बताया कि इसकी जानकारी नहीं है। वह बीईओ को भेज कर जांच कराएंगे। इसमें जो दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

लोहिया में भर्ती धर्मेंद्र। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन