फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farrukhabad: Four dead in massive collision between motorcycles.

Farrukhabad: मोटरसाइकिलों की जबर्दस्त भिड़ंत में चार की मौत, गाड़ियों के उड़े परखच्चे; घायल अस्पताल में

Sat, 24 Feb 2024 12:29 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 24 Feb 2024 12:29 AM IST
सार

Farrukhabad News: प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर इतनी तेज थी कि बाइकों के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने शवों को लोहिया अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया और घायल को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Farrukhabad: Four dead in massive collision between motorcycles.
हादसे के बाद... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कमालगंज फतेहगढ़ मार्ग पर बाइकों की भिड़ंत में तीन युवक व एक किशोर की मौत हो गई। एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइकों के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने शवों को लोहिया अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया और घायल को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है

विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव कुटरा के सामने शुक्रवार देर शाम दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पांच युवकों को लोहिया अस्पताल भेजा। वहां डॉक्टर ने चार को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

घायल युवक थाना कमालगंज के गांव खूटादेव का आशीष कुमार है। एक युवक की जेब में आधार कार्ड मिला। आधार कार्ड में मोहम्मदाबाद कोतवाली के गांव भरतपुर रसूलपुर निवासी बृजमोहन (23) लिखा पाया गया। इस संबंध में मोहम्मदाबाद पुलिस को सूचना दी गई। भरतपुर ग्राम प्रधान के भाई लालू ने लोहिया अस्पताल में शव की शिनाख्त गांव के सफाईकर्मी सुग्रीव के पुत्र बृजमोहन के रूप में की। बृजमोहन ट्रैक्टर चलाता था।

विज्ञापन

बुआ के घर बाइक से आए थे दोनों
दूसरे युवक की शिनाख्त अजय कुमार(18) के रूप की। वह भी गांव भरतपुर रसूलपुर निवासी गीतानंद का पुत्र है। बृजमोहन व अजय फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव कुटरा निवासी बुआ के घर बाइक से आए थे। तीसरे युवक की शिनाख्त फतेहगढ़ कोतवाली के गांव हुसैनपुर नौखंडा निवासी महेंद्र कुशवाह (20) के रूप में की गई। चौथा किशोर कमालगंज थाना क्षेत्र के सुभाष चंद्र कुशवाह का पुत्र अंकित(14) निकला।

विज्ञापन

भिड़त में तीन युवक व एक किशोर की मौत
मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने बताया कि एक बाइक पर तीन व दूसरी बाइक पर दो लोग सवार थे। वहीं, घायल आशीष ने बताया कि वह पैदल आ रहा था। कोतवाल हरिश्याम सिंह ने बताया बाइकों की भिड़त में तीन युवक व एक किशोर की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed