फर्रुखाबाद। श्रमिक स्पेशल से आने वालों और रेल कर्मियों के बचाव को विशेष व्यवस्था करने पर स्वास्थ्य निरीक्षक धर्मसिंह मीना को वॉरियर ऑफ द डे चुना गया। रेलवे स्टेशन पर तैनात स्वास्थ्य निरीक्षक स्टेशन, रेलवे कालोनियों, डीजल लॉबी, जीआरपी व आरपीएफ बैरक, इंजन, गार्ड केबिन, इलेक्ट्रिक टावर वैगन आदि को सैनिटाइज करा रहे हैं।
उन्होंने आठ और नौ मई को आने वाली श्रमिक स्पेशल ट्रेनों के दिन जिला प्रशासन व नगर पालिका से समन्वय स्थापित कर यात्रियों की थर्मल स्क्रींनिग कराई थी। स्वास्थ्य निरीक्षक के सराहनीय कार्यों के लिये इन्हें इज्जतनगर मंडल के डीआरएम ने ‘कोरोना वॉरियर आफ द डे’ घोषित कर सम्मानित किया। स्टेशन अधीक्षक योगेंद्र शाक्य ने धर्मसिंह मीणा के कार्य की सराहना की।