फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   farrukhabad,farrukabad news

जीते छह प्रधान गांवों में अपनी सरकार चलाने को तैयार

Tue, 11 May 2021 11:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
farrukhabad,farrukabad news
फर्रुखाबाद। जिले की छह ग्राम पंचायतों में हुए ग्राम प्रधान पद के लिए चुनाव में मंगलवार को मतगणना हुई। जीते छह प्रधानों को समर्थकों ने विजय माला पहनाई और खुशी का इजहार करते हुए घर लौटे। वहीं हारे हुए 69 प्रत्याशी मतगणना स्थल से एक-एक कर खिसकते चले गए।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में 29 अप्रैल को मतदान से पहले छह ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के एक-एक प्रत्याशी की मौत हो गई थी। बढ़पुर ब्लाक की ग्राम पंचायत महरूपुुर सहजू, शमसाबाद की कासिमपुर तराई, राजेपुर की भुसेरा, ब्लाक कमालगंज की ग्राम पंचायत बिचपुरी, भड़ौसा व अजीजलपुर में नौ मई को मतदान कराया गया था। छह प्रधान पदों पर कुल 75 प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे। ब्लाक कार्यालयों में सुबह करीब नौ बजे से मतगणना शुरू हुई। छह प्रत्याशियों के सिर पर जीत का ताज पहुंचा, जबकि 69 प्रत्याशियों को हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बढ़पुर ब्लाक की ग्राम पंचायत महरूपुर सहजू में 18 प्रत्याशी मैदान में थे। यहां से वेद प्रकाश दुबे ने 244 मत हासिल कर 21 वोटों से चुनाव जीत लिया। दूसरे नंबर पर रहे जगदीश चंद्र को 223 वोट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

शमसाबाद की ग्राम पंचायत कासिमपुर तराई में छह प्रत्याशी प्रधान पद पर चुनाव लड़े थे। इसमें हेमलता ने 379 वोट हासिल कर प्रतिद्वंद्वी पूनम को 73 वोटों से हरा कर प्रधान पद पर कब्जा जमा लिया। पूनम को 306 वोट मिले।
राजेपुर ब्लाक क्षेत्र की ग्राम पंचायत भुसेरा में प्रधान पद पर 10 प्रत्याशी मैदान में थे, यहां से विनय कुमार सिंह को 283 मत मिले और उन्होंने 52 मतों से चुनाव जीत लिया। इससे वे लगातार दूसरी बार प्रधान बन गए। उनके प्रतिद्वंद्वी गजेंद्र सिंह को 231 मतों पर संतोष करना पड़ा।
कमालगंज ब्लाक की तीन ग्राम पंचायतों में चुनाव हुआ था। ग्राम पंचायत बिचपुरी में नौ प्रत्याशी मैदान में थे। इसमें रघुनंदन ने 309 वोट हासिल कर 62 मतों से जीत दर्ज कराई। 247 वोट पाकर अर्चना दूसरे नंबर पर रहीं।
ग्राम पंचायत भड़ौसा में प्रधान पद पर 15 प्रत्याशियों ने भाग्य आजमाया था। इसमें शहनाज ने 1623 मत पाकर कैशनूर को 342 मतों से पराजित कर विजय हासिल कर ली। अब वह प्रधान बनकर गांव में सरकार चलाएंगी। कैशनूर को 1281 वोट मिले।

ग्राम पंचायत अजीजलपुर के 17 प्रत्याशी चुनावी रण में उतरे थे। इसमें लईक खां ने 651 वोट हासिल कर अपनी प्रतिद्वंद्वी शाहीन बेगम को 144 मतों पराजित किया। शहीन बेगम को 507 वोटों पर संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed