फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farrukhabad: dead body was thrown in the bushes after killing woman

फर्रूखाबाद: महिला की हत्या कर झाड़ियों में फेंका शव, सिर पर वजनदार हथियार से किया गया था प्रहार

Thu, 09 Sep 2021 01:33 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 09 Sep 2021 01:33 PM IST
सार

फर्रूखाबाद में गुरुवार को एक महिला की बेरहमी से हत्याकर शव झाड़ियों में फेंक दिया। महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।

विज्ञापन
Farrukhabad: dead body was thrown in the bushes after killing woman
फर्रूखाबाद: शव मिलने पर रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala

विस्तार

फर्रुखाबाद के मेरापुर थाना क्षेत्र के पुनपालपुर में गुरुवार को एक महिला की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंक दिया गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को झाड़ियों से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने इलाकाई लोगों से भी पूछताछ की है। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं।
विज्ञापन


फर्रुखाबाद के मेरापुर थाना क्षेत्र के पुनपालपुर निवासी बालजीत अपनी पत्नी मोमा देवी उर्फ महादेवी (56) के साथ गांव से करीब छह सौ मीटर दूरी पर अपने नलकूप पर झोपड़ी डालकर रहते थे। रात करीब तीन बजे सर्दी लगने पर मोमा देवी बालजीत को कंबल ओढ़ाकर चाय बनाने के लिए घर से दूध लेने की बात कहकर चली गईं।
विज्ञापन


इसके बाद वह वापस झोपड़ी में नहीं पहुंचीं। सुबह बालजीत ने घर पर जानकारी की तो पता चला कि मोमा देवी वहां नहीं पहुंचीं हैं। इस पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की तो उनका शव नलकूप से करीब 50 मीटर की दूरी पर झाड़ियों में पड़ा मिला। उनके सिर पर वजनदार वस्तु मारकर हत्या की गई थी। उनके सिर से खून बह रहा था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। वह छानबीन करने में जुटी है। पुलिस की शक नजदीकी लोगों पर ही है। बालजीत ने अभी किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed