फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   farrukhabad crime

मंदिर के कमरे का ताला तोड़कर 1.65 लाख की चोरी

Mon, 24 Feb 2020 06:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2020 06:57 PM IST
विज्ञापन
farrukhabad crime
चोरी के बाद टूटी पड़ी गोलक व पीपा। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : FARRUKHABAD
कमालगंज। शृंगीरामपुर में मंदिर के बाहर कमरे का ताला तोड़कर चोर कमरे में पहुंच गए। कमरे में रखी गोलक व पीपे में रखे एक लाख 65 हजार रुपये चुरा ले गए। खाली गोलक व खाली पीपा कमरे में ही छोड़ गए। घटना की तहरीर थाने में दी गई है। खुदागंज चौकी प्रभारी ने शृंगीरामपुर पहुंचकर मामले की जांच की।
विज्ञापन

शृंगीरामपुर स्थित मां दुर्गा धाम मंदिर में रविवार रात को आगे की दीवार पर चढ़कर घर के बाहरी हिस्से में बने मंदिर के कमरे का चोरों ने ताला तोड़ दिया। कमरे में रखी गोलक व पीपे का ताला तोड़ा। दोनों में रखे करीब एक लाख 65 हजार रुपये चोर ले गए। खाली गोलक व पीपा वहीं छोड़ गए। पुजारी काका तिवारी ने थाने में तहरीर दी है। पुजारी ने बताया कि दो-तीन लोगों के पैर के निशान बने हैं। गोलक में 100 व 500 के नोट थे। पीपे में कुछ रेजगारी व नोट थे। पुजारी व परिवार के लोग एक दीवार के बाद बने दूसरे कमरे में सो रहे थे। 50 हजार रुपये रविवार शाम को ही गोलक में रखे गए थे। चौकी इंचार्ज उदयवीर सिंह ने मौके पर पहुंच कर जांच की। बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed