फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   farrukhabad crime

तत्कालीन स्वाट टीम प्रभारी, शहर कोतवाल समेत सात के खिलाफ परिवाद दर्ज

Mon, 27 Jan 2020 06:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jan 2020 06:09 PM IST
विज्ञापन
farrukhabad crime
फर्रुखाबाद। तत्कालीन स्वाट टीम प्रभारी, शहर कोतवाल, एक दरोगा और चार अज्ञात पुलिस कर्मियों के खिलाफ सीजेएम कोर्ट में परिवाद दर्ज कराया गया है। इसमें रात में दरवाजा तोड़कर घर में घुसकर परिजनों से मारपीटे और तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मोहल्ला अंगूरीबाग निवासी अमर सिंह ने तत्कालीन स्वाट टीम प्रभारी कुलदीप दीक्षित, तत्कालीन शहर कोतवाल संजीव मिश्रा, दरोगा भानु प्रताप व चार अज्ञात पुलिस कर्मियों के खिलाफ सीजेएम कोर्ट में अर्जी दायर की थी। इसमें कहा कि 19 अगस्त 2019 की रात एक बजे आरोपी दरवाजा तोड़कर घर में घुस आए और पुत्र हिमांशु के बारे में पूछने लगे। पुत्र के घर में न होने पर मारपीट करने लगे। पुत्री आकांक्षा, मुस्कान, पुत्र अतुल बचाने आए तो उन्हें भी पीटा। उससे मोबाइल छीन लिया।
विज्ञापन

हिमांशु कक्षा 11 का छात्र है। उस पर कोई मुकदमा नहीं है। उसे झूठे मुकदमे में फंसाने का आरोप लगाया। सुनवाई के बाद सीजेएम के आदेश पर परिवाद दर्ज किया गया। कुलदीप दीक्षित वर्तमान में आगरा में स्वाट टीम प्रभारी हैं। परिवाद में तत्कालीन शहर कोतवाल का नाम संजीव मिश्रा लिखा गया, जबकि उनका नाम संजय मिश्रा है वह वर्तमान में झांसी में तैनात हैं और दरोगा भानुप्रताप की तैनाती मेरठ में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed