फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farrukhabad club won on the last ball, will play the final

Farrukhabad News: अंतिम गेंद पर जीता फर्रुखाबाद क्लब, खेलेगा फाइनल

Fri, 09 Feb 2024 02:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Feb 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
Farrukhabad club won on the last ball, will play the final
फर्रुखाबाद। स्व. एपीजे अब्दुल कलाम क्रिकेट टूर्नामेंट में रोमांचक मुकाबले में फर्रुखाबाद क्रिकेट क्लब ने अंतिम गेंद पर जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई। फर्रुखाबाद क्लब ने जय हिंद क्लब को तीन विकेट से हराया।
विज्ञापन


याकूतगंज मैदान में चल रहे टूर्नामेंट में गुरुवार को जय हिंद व फर्रुखाबाद क्रिकेट क्लब के बीच सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। जय हिंद के कप्तान फज्जी खान ने पहले बल्लेबाजी चुनी। टीम ने निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 138 रन बनाए।
विज्ञापन

सोनू ठाकुर ने 26, मुरली शुक्ला ने 22, आशीष चौहान व रिजवान ने 15-15 रन बनाए। फर्रुखाबाद क्लब के गेंदबाज नितिन ओचाणी ने चार, गौरव व विपिन कुमार ने दो-दो विकेट लिए। छोटे से लक्ष्य का पीछा करने में फर्रुखाबाद क्रिकेट क्लब के बल्लेबाजों के पसीने छूट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांटे के मुकाबले में कभी पलड़ा इधर तो कभी उधर हो रहा था। अंतिम गेंद पर फर्रुखाबाद क्रिकेट क्लब को जीत के लिए चार रन चाहिए थे। मुरली शुक्ला की गेंद पर अमित कुमार ने चौका जड़ जीत अपनी टीम की झोली में डाल दी। सुमित ने 36, पीके ने 29, बंटू यादव ने 19 व विपिन कुमार ने 14 रन बनाए। रेहान ने तीन, मुरली शुक्ला ने दो व फज्जी ने एक विकेट लिया। नितिन ओचाणी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। अंपायरिंग मोहम्मद अहमद खान व रफीकुल अंसारी ने की। राशिद खान, कासिम खान, मिंटू वर्मा व कुनाल खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed