{"_id":"68f53590af7ce0d7e0046c44","slug":"farrukhabad-champion-in-divisional-sports-competitions-farrukhabad-news-c-222-1-frk1002-131613-2025-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: मंडलीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में फर्रुखाबाद चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: मंडलीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में फर्रुखाबाद चैंपियन
Mon, 20 Oct 2025 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Mon, 20 Oct 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
फोटो-11, स्टेडियम में चैंपियन ट्राफी के साथ खुशी जताते फर्रुखाबाद के खिलाड़ी। स्रोत स्टेडियम
फर्रुखाबाद। स्व. ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में 36वीं मंडलीय माध्यमिक विद्यालयीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया। फर्रुखाबाद की टीम चैंपियन रही। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
मुख्य अतिथि शिक्षक विधायक मानवेंद्र प्रताप सिंह, विशिष्ट अतिथि कुलपति डॉ. अनार सिंह यादव ने प्रतियोगिताएं प्रारंभ कीं। 400 मीटर दौड़ जूनियर बालक वर्ग में फर्रुखाबाद के निकित ने प्रथम, यहीं के आदर्श ने द्वितीय और कन्नौज के प्रशांत पाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
फर्रुखाबाद के आठ खिलाड़ियों रमा देवी, नैंसी, सृष्टि, अभिषेक कुमार, शांतनु, अंकित, रुद्र प्रताप सिंह व विशन देवी ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान पाया। इसके चलते फर्रुखाबाद को मंडलीय प्रतियोगिता का चैंपियन घोषित किया गया। मुख्य अतिथि ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
निर्णायक मंडल में देवेंद्र कुमार, सत्येंद्र सिंह, केशव गंगवार, सुनील पाल, रजनीश शिवा, दीपावली कुमार, आरती यादव, रितु मिश्रा, नेहा भारद्वाज, राहुल यादव, राकेश कुमार, अभिषेक अवस्थी, तुषार चौधरी, धनंजय सिंह, अनुराग पटेल व शुभम मौर्या आदि शामिल रहे।
जिला विद्यालय निरीक्षक नरेंद्र पाल सिंह ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद भी बेहद आवश्यक हैं। इस अवसर पर प्रतियोगिता संयोजक अनिल सिंह व क्रीड़ा सचिव अतुल दास मौजूद रहे।