फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   farrukhabad block pramukh chunav 2021 election: Babban became Mohammadabad block chief by securing 116 votes

फर्रुखाबाद ब्लॉक प्रमुख चुनाव: 116 वोट हासिल कर बब्बन ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, जमानत भी न बचा सके सपा प्रत्याशी

Sat, 10 Jul 2021 09:32 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 10 Jul 2021 09:32 PM IST
सार

जनपद के सात ब्लॉकों में से मोहम्मदाबाद में ही प्रमुख पद पर चुनाव हुआ। यहां तीन प्रत्याशी मैदान में थे। छह अन्य ब्लॉकों में निर्विरोध निर्वाचन हो गया।

विज्ञापन
farrukhabad block pramukh chunav 2021 election: Babban became Mohammadabad block chief by securing 116 votes
फर्रुखाबाद ब्लॉक प्रमुख चुनाव: बब्बन ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले के मोहम्मदाबाद में ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए शनिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में मतदान कराया गया। तीन प्रत्याशियों में हुए मुकाबले के बाद निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख अमित दुबे बब्बन ने 116 वोट हासिल कर 106 मतों से रिकॉर्ड जीत दर्ज की है।
विज्ञापन


वहीं सपा प्रत्याशी मात्र 10 वोट हासिल कर अपनी जमानत भी नहीं बचा सके। तीसरे प्रत्याशी को दो वोटों पर ही संतोष करना पड़ा और जमानत जब्त हो गई। जनपद के सात ब्लॉकों में से मोहम्मदाबाद में ही प्रमुख पद पर चुनाव हुआ।
विज्ञापन


यहां तीन प्रत्याशी मैदान में थे। छह अन्य ब्लॉकों में निर्विरोध निर्वाचन हो गया। शनिवार को हुए चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी अमित दुबे बब्बन व प्रशांत राठौर, जबकि सपा से घोषित प्रत्याशी पंकज कुमार के बीच मुकाबला हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह 11 बजे से मतदान शुरू हुआ। इससे पहले सुबह 9:30 बजे पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने एएसपी अजय प्रताप के साथ निरीक्षण कर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कराए।

एसपी ने 300 मीटर क्षेत्रफल में बीडीसी के अलावा किसी भी व्यक्ति व वाहन के आने पर रोक लगा दी। 10:15 बजे एसडीएम सदर अनिल कुमार व सीओ सोहराब आलम ने निरीक्षण किया। ब्लॉक कार्यालय से गेट और छत तक फोर्स तैनात कर दी गई।

11.40 बजे मतदान स्थल पर प्रेक्षक राजाराम ने पहुंचकर एसडीएम से जानकारी ली। 129 में से 128 वोट डाले गए। भटकुर्री के बीडीसी गुरुदेव सिंह यादव वोट डालने नहीं पहुंचे। तीन बजे के बाद मतगणना हुई। अमित दुबे उर्फ बब्बन को 116 वोट मिले।

वह 106 मतों से विजेता घोषित कर दिए गए। प्रतिद्वंद्वी सपा प्रत्याशी पंकज यादव 10 वोटों से संतोष करना पड़ा। वे जमानत भी नहीं बचा सके। निर्दलीय प्रत्याशी प्रशांत राठौर को अपना मिलाकर दो वोट ही मिले। 

जनपद के कुल सात ब्लॉकों में निर्वाचित प्रमुखों में से पांच भाजपा व दो निर्दलीय हैं। सपा के घोषित दो प्रत्याशियों में से एक का नामांकन निरस्त व दूसरे के हारने से सपा का सूपड़ा साफ हो गया। बसपा व कांग्रेस ने प्रत्याशी ही नहीं उतारे थे।

पुलिस के साथ सपा प्रत्याशियों ने डाले वोट 
सपा प्रत्याशी पंकज कुमार व निर्दलीय प्रत्याशी प्रशांत राठौर छह बीडीसी के साथ मतदान करने पहुंचे। वोट डालने के लिए वह लोग लाइन में लगे। पुलिस कर्मी उन्हें मतदान के केंद्र के अंदर तक सुरक्षा में ले गए।  

वृद्ध राजरानी को कुर्सी पर ले जाया गया
क्षेत्र के गांव जाजपुर गोवा की क्षेत्र पंचायत सदस्य राजरानी (80) अपने हेल्पर अनिल कुमार के साथ वोट डालने पहुंचीं। वह काफी कमजोर हैं। मतदान स्थल पर व्हील चेयर न होने से ब्लॉक कर्मचारी व सहयोगी उन्हें कुर्सी पर बैठाकर मतदान केंद्र तक ले गए। हेल्पर ने उनका वोट डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed