फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farrukhabad: BJP MP Mukesh Rajput Corona infected, condition deteriorated, hospitalized in Haryana

फर्रूखाबाद: भाजपा सांसद मुकेश राजपूत कोरोना संक्रमित, हालत बिगड़ी, हरियाणा के अस्पताल में भर्ती

Mon, 19 Apr 2021 05:30 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 19 Apr 2021 05:30 PM IST
सार

भाजपा सांसद मुकेश राजपूत को दिल्ली के एम्स में बेड न मिलने पर हरियाणा के झज्जर स्थित अस्पताल (एम्स की एक शाखा) में भर्ती कराया गया है

विज्ञापन
Farrukhabad: BJP MP Mukesh Rajput Corona infected, condition deteriorated, hospitalized in Haryana
भाजपा सांसद मुकेश राजपूत

विस्तार

फर्रुखाबाद से भाजपा सांसद मुकेश राजपूत को दिल्ली के एम्स में बेड न मिलने पर हरियाणा के झज्जर स्थित अस्पताल (एम्स की एक शाखा) में भर्ती कराया गया है। बता दें कि उनकी पत्नी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सौभाग्यवती राजपूत, भतीजा राहुल राजपूत पांच दिन पूर्व कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।
विज्ञापन


यह सभी होमआइसोलेट थे। सभी का इलाज डॉ. ऋषि गुप्ता कर रहे थे। सांसद की हालत बिगड़ने पर डॉक्टर ने उन्हें दिल्ली के बड़े अस्पताल में ले जाने की परिजनों को सलाह दी। दिल्ली के एम्स में बेड न मिलने पर उन्हें हरियाणा के झज्जर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


उनके पीएस अनूप मिश्रा ने बताया कि झज्जर में एम्स की एक शाखा है। उसी में सांसद व उनकी पत्नी को भर्ती कराया गया है। सांसद को सांस लेने में दिक्कत है। इसके अलावा सोमवार को आई जांच रिपोर्ट में भाजपा सांसद के छोटे पुत्र अर्पित, अर्पित की पत्नी और सांसद के पीएस अनूप मिश्रा के भी संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। पीएस सांसद के साथ हैं। बाकी लोग होमआईसोलेशन में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed