फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farrukhabad became the first district in the country to give loans to farmers in 10 minutes.

Farrukhabad News: किसानों को 10 मिनट में लोन देने वाला देश का पहला जिला बना फर्रुखाबाद

Thu, 14 Mar 2024 01:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
Farrukhabad became the first district in the country to give loans to farmers in 10 minutes.
फर्रुखाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि डिजिटल केसीसी के माध्यम से किसानों को 10 मिनट में लोन मिल सकेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस योजना को जिले में फलीभूत कर दिया गया है। ऐसा करने वाला देश का पहला जिला फर्रुखाबाद बन गया है।
विज्ञापन





गंगा एक्सप्रेसवे को बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए सर्वे हो चुका है। सीएम ने गंगा एक्सप्रेसवे को फर्रुखाबाद से गुजारे जाने की घोषणा की। साथ ही बौद्ध तीर्थ स्थल संकिसा और मोहम्मदाबाद विकास खंड क्षेत्र में स्थित बाबा नीबकरोरी धाम के सुंदरीकरण की बात भी कही।
विज्ञापन




बुधवार को क्रिश्चियन कॉलेज में हुई सभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिले के लोगों को होली से पहले 288.7 करोड की योजनाओं की सौगात है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन काे जिले में धरातल पर उतारा गया है। कहा कि डिजीटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर फोर एग्रीकल्चर एग्रीस्टेक योजना देश में सबसे पहले फर्रुखाबाद जिले में लागू की गई है। इसके तहत किसानों की केसीसी को डिजीटल कर दिया गया है। योजना के तहत किसानों को 10 मिनट में लोन की सुविधा मिलेगी। संकिसा और बाबा नीबकरोरी धाम को दिव्य धाम के रूप में विकसित किया जाएगा। गंगा को निर्मल और स्वच्छ बनाने के लिए नमामि गंगे योजना के तहत प्रयागराज कुंभ से पहले पूरा कर लिया जाएगा। गंगा एक्सप्रेसवे को बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए सर्वे का कार्य तेजी से हो रहा है। 100 किलोमीटर का सर्वे कार्य पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन






मुख्यमंत्री ने कहा कि फर्रुखाबाद को कानपुर की तर्ज पर आधुनिक शहर बनाने के लिए तेजी से काम होगा। 2017 से पहले उत्तर प्रदेश बीमारू राज्य था। लोग यूपी को ब्रेकर समझते थे, लेकिन अब यूपी ब्रेकथू बन गया है। पहले जाति की चर्चा होती थी, अब विकास की बात होती है। देश की दूसरी अर्थव्यवस्था के रूप में यूपी का नाम आ गया है। जल्द ही सरकार फैमिली आईडी कार्ड जारी करेगी।



इस कार्ड से जरूरतमंद लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। यूपी से 40 लाख करोड़ निवेश का प्रस्ताव गया है। उत्तर प्रदेश का युवा अब नौकरी के लिए बाहर नहीं जाएगा, बल्कि दूसरे राज्यों के लोग नौकरी करने यूपी आएंगे। गलत लोग जब सत्ता में आए तो रामभक्तों पर गोलियां चलवाईं।




सही सरकार रामभक्तों को रामलला के दर्शन करा रही है। 2014 से पहले देश में भ्रष्टाचार था। आज लोगों को सम्मान व नौजवानों को रोजगार मिल रहा है। इस दौरान कानपुर-बुंदेलखंड के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, सांसद मुकेश राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव, सदर विधायक मेजर सुनीलदत्त द्विवेदी, भोजपुर विधायक नागेंद्र राठौर, अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य, कायमगंज विधायक सुरभि, जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed