{"_id":"6acfdb40e5fb7c068e09dbb7","slug":"farrukhabad-athletes-won-21-medals-at-the-divisional-athletics-meet-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-150157-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: मंडलीय एथलेटिक्स में फर्रुखाबाद के खिलाड़ियों ने जीते 21 पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: मंडलीय एथलेटिक्स में फर्रुखाबाद के खिलाड़ियों ने जीते 21 पदक
विज्ञापन
फोटो-20 टीम मैनेजरों के साथ 800 मीटर दौड़ में दूसरे स्थान पर रहीं जनपद की धाविका कीर्ति। (बाएं
नोट- यह खबर कानपुर देहात से भी मिल सकती है...
-- -- -- -- -- --
फोटो-20 टीम मैनेजरों के साथ 800 मीटर दौड़ में दूसरे स्थान पर रहीं जनपद की धाविका कीर्ति। (बाएं से पहली) स्रोत : पाठक
= चार स्वर्ण, 11 रजत और छह कांस्य पदकों पर जमाया कब्जा, माती स्पोर्ट्स स्टेडियम में दिखाया दमखम
संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखाबाद। कानपुर देहात के माती स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही माध्यमिक विद्यालयों की मंडलीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में फर्रुखाबाद के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 21 पदक जीते। खिलाड़ियों ने चार स्वर्ण, 11 रजत और छह कांस्य पदक अपने नाम कर जिले का गौरव बढ़ाया।
प्रतियोगिता के सीनियर बालक वर्ग की 1500 मीटर दौड़ में केएसआर कंपिल के अनिकेत गौतम ने स्वर्ण पदक जीता। तीन किलोमीटर की दौड़ में भी उन्होंने रजत पदक हासिल किया। एमआईसी फतेहगढ़ के निशान बाबू ने सीनियर बालक वर्ग की तीन किलोमीटर दौड़ में पहला स्थान प्राप्त किया। सीनियर बालकों की लंबी कूद में आरपी इंटर कॉलेज कमालगंज के शोभित ने स्वर्ण पदक जीता। जूनियर बालिका वर्ग की लंबी कूद में जीजीआई की शिवांकी ने पहला स्थान हासिल किया।
सीनियर बालिका वर्ग की 800 मीटर दौड़ में कर्नल ब्रह्मानंद इंटर कॉलेज शुकरुल्लापुर की कीर्ति दूसरे स्थान पर रहीं। जूनियर बालिका वर्ग की 800 मीटर दौड़ में दयानंद इंटर कॉलेज अमृतपुर की रागिनी ने रजत और शास्त्री इंटर कॉलेज चंदुइया की स्वाती ने कांस्य पदक जीता। सीनियर बालक वर्ग की 800 मीटर दौड़ में आदर्श जनता इंटर कॉलेज रानूखेड़ा के अनिरुद्ध दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
सब जूनियर बालकों की गोला फेंक में सीपीवीएन के रुद्रप्रताप ने दूसरा और जूनियर बालकों की लंबी कूद में इसी कॉलेज के नैतिक ने तीसरा स्थान पाया। सब जूनियर बालिका वर्ग की 600 मीटर दौड़ में दीक्षा तीसरे स्थान पर रहीं। सीनियर बालक वर्ग की लंबी कूद में आकाश और सब जूनियर बालकों की 600 मीटर दौड़ में रवित ने दूसरा स्थान हासिल किया।
जूनियर बालिका वर्ग की तीन किलोमीटर दौड़ में शास्त्री इंटर कॉलेज चंदुइया की स्वाती दूसरे स्थान पर रहीं। सीनियर बालिका वर्ग की तीन किलोमीटर दौड़ में आरपी इंटर कॉलेज कमालगंज की शोभा दूसरे और कर्नल ब्रह्मानंद इंटर कॉलेज शुकरुल्लापुर की कीर्ति तीसरे स्थान पर रहीं। इसी वर्ग की 1500 मीटर दौड़ में कीर्ति ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
सीनियर बालक वर्ग की 1500 मीटर दौड़ में क्रिश्चियन इंटर कॉलेज के निखिल तीसरे और जूनियर बालकों की तीन किलोमीटर दौड़ में कृष्णा दूसरे स्थान पर रहे। जूनियर बालिका वर्ग की लंबी कूद में एसएनएम कायमगंज की अन्नू ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में जिला क्रीड़ा सचिव अतुल एंथोनी दास, टीम मैनेजर रजनीश शिवा, राकेश कुमार, प्रवेश रत्न शाक्य, सुब्रत शाक्य, संध्या सिंह, सतेंद्र सिंह, अनिकेत भारद्वाज, धनंजय सिंह, दीपावली कुमार, इंजाज अहमद सिद्दीकी और शुभम मौर्य मौजूद रहे।