फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farrukhabad and Etawah team reached quater final

फर्रुखाबाद व इटावा की टीम क्वाटर फाइनल में पहुंची

Mon, 15 Mar 2021 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Mar 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Farrukhabad and Etawah team reached quater final
इटावा, कन्नौज, कानपुर
विज्ञापन

फोटो - 27
फर्रुखाबाद व इटावा की टीम क्वार्टर फाइनल में
सबहेड
तृतीय राज्य स्तरीय टी-20 लोहिया कप टूर्नामेंट
फर्रुखाबाद ने गुरसहायगंज और इटावा की टीम ने कानपुर को 8-8 विकेट से हराया
संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखाबाद। तृतीय राज्य स्तरीय टी-20 लोहिया कप टूर्नामेंट में सोमवार को फर्रुखाबाद स्पोर्टिंग क्लब और शौर्य क्रिकेट क्लब इटावा की टीम ने प्रतिद्वंद्वी टीमों को हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
स्व. ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम फतेहगढ़ में डॉ. राममनोहर लोहिया की स्मृति में तृतीय राज्य स्तरीय टी-20 लोहिया कप टूर्नामेंट चल रहा है। इसमें सोमवार को पहले मैच में गुरसहायगंज की जेडी क्लब टीम ने बल्लेबाजी कर 92 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके खिलाड़ी मनीष कटियार ने 25 रन, तनिष्क ने 15 व बॉबी ने सात रनों का सहयोग किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी फर्रुखाबाद स्पोर्टिंग क्लब टीम के सुमित ने 41 रन बनाए। इसमें सात चौके और एक छक्का मारा। राजश्री त्रिपाठी ने 37 रन बनाए। इसमें पांच चौके शामिल रहे। खिलाड़ियों ने 10 ओवर में 93 रन बनाकर आठ विकेट से मैच जीत कर क्वाटर फाइनल में प्रवेश किया। मैन ऑफ द मैच की ट्राफी व 500 रुपये का पुरस्कार प्रियांशु पांडेय को दिया गया।
विज्ञापन

दूसरा मैच शौर्य क्रिकेट क्लब इटावा व सीएचएस क्लब कानपुर के बीच में हुआ। इसमें कानपुर की टीम ने टॉस जीत कर बल्लेबाजी कर सात विकेट खोकर 122 रन का स्कोर खड़ा किया। इसमें शुवेंद्र प्रताप ने 34 रन, क्रिस गुप्ता ने 26 रन का सहयोग दिया। जवाब में मैदान में खेलने उतरे शौर्य क्रिकेट क्लब के मोहित यादव ने 58 रन, मोहित कठेरिया ने 32 रन और नवीन कठेरिया ने 15 रन का सहयोग कर टीम को विजय हासिल कराई। इससे इटावा की टीम को क्वार्टर फाइनल में प्रवेश मिला। मैन ऑफ द मैच की ट्राफी और 500 रुपये का पुरस्कार खिलाड़ी देवांश यादव को अभिषेक सिंह ने दिया। इस दौरान फज्जी खान, दानिश खान, शहजाद अली उर्फ बंटी, मुख्य आयोजक जिला पंचायत सदस्य विजय यादव व अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed