फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farrukhabad: A short circuit caused a fire in a bicycle shop, causing losses worth lakhs

Farrukhabad : शॉर्ट सर्किट से साइकिल की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान; ऊपर लॉज में रहने वाले बाल-बाल बचे

Thu, 24 Jul 2025 01:25 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, फर्रुखाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फर्रुखाबाद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 24 Jul 2025 01:25 AM IST
सार

आग की लपटों ने ऊपर बनी लॉज को भी अपनी चपेट में ले लिया। ऊपर रह रहे छह लोग बाल-बाल बच गए।

विज्ञापन
Farrukhabad: A short circuit caused a fire in a bicycle shop, causing losses worth lakhs
दुकान के ऊपर बनी लॉज में रह रहे छह लोग बाल-बाल बचे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साइकिल की दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग की लपटों ने ऊपर बनी लॉज को भी अपनी चपेट में ले लिया। ऊपर रह रहे छह लोग बाल-बाल बच गए। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों आग बुझाने में लगी हैं।

विज्ञापन


बुधवार देर रात करीब 11 बजे साइकिल की दुकान के बाहर बिजली के पोल से चिंगारी गिरने लगी। बाहर खड़ी बाइक पर चिंगारी गिरने से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। साइकिल की दुकान में पहुची आग ने अंदर खड़ी साइकिलों को अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन


आग की लपटें तेज होने से इन्वर्टर व बैटरी भी फट गई। इससे पूरी दुकान में आग फैल गई। साइकिल दुकान की ऊपर की मंजिलों पर पहुंची। भवन की ऊपरी मंजिल पर लाॅज संचालित है। आग की लपटें लॉज तक पहुंच गई। दूसरी मंजिल पर सो रहे छह लोग आग की तपिश और धुंए से जाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हड़बडाहट में सभी को बाहर निकाला गया। वहीं तीसरी मंजिल पर भी कुछ लोगों के फंसे होने की बात कही जा रही है। आग लगने की जानकारी होने पर आसपास के लोग जमा हो गए। लोगों ने सबमर्सिबल चलाकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। करीब 11.40 बजे पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग बुझाना शुरू किया।


पानी समाप्त होने की सूचना पर दूसरी गाड़ी भी मंगवाई गई। फतेहगढ़ पुलिस ने रास्ता रोककर वाहनों को दूसरे रास्ते से निकाला। खबर लिखे जाने तक कुछ लोगों के तीसरी मंजिल पर फंसे होने की बात कही जा रही है। दमकलकर्मी आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं। लीडिंग फायरमैन भंवर सिंह ने बताया कि आग के कारणों की जानकारी नहीं है। आग बुझने के बाद ही घटना के कारण का पता चल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed