फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   farrukabad news,Kotedars protested against giving food grains without weighing

घटतौली के विरोध में कोटेदारों ने किया प्रदर्शन

Sun, 06 Feb 2022 10:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
farrukabad news,Kotedars protested against giving food grains without weighing
कायमगंज बाइपास रोड स्थित गोदाम के बाहर धरने पर बैठे कोटेदार। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
कायमगंज। कोटेदारों ने रविवार को विपणन केंद्र के खाद्यान्न गोदाम के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने बिना तौल गोदाम खाद्यान्न की उठान कराने का विरोध किया। सात घंटे तक प्रदर्शन चलने के बावजूद कोई अधिकारी उनकी समस्या सुनने नहीं आया। तब कोटेदार घर चले गए।
विज्ञापन

बाईपास रोड स्थित विपणन शाखा गोदाम पर सुबह 10 बजे कोटेदार खाद्यान्न उठान के लिए पहुंचे। किसी अधिकारी के न आने से गोदाम में ताला पड़ा था। गेट के पास कोटेदार धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

सस्ता गल्ला परिषद के प्रांतीय संगठन मंत्री रोहिताश गंगवार ने कहा कि कोटेदारों को गोदाम से ही बिना तौल के खाद्यान्न उठवाया जा रहा है। ऐसे में प्रति पैकेट 5-6 किलो राशन कम निकल रहा है। ऐसे में अगर उपभोक्ता को कम राशन दिया जाए तो विवाद की स्थित पैदा होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत पर अफसर कोटेदार की गर्दन फंसाते हैं। इसके अलावा माल लोड करने के लिए 8 रुपये प्रति क्विंटल की पल्लेदारी भी कोटेदारों को देना पड़ती है। नियमानुसार पल्लेदारी गोदाम के माध्यम से दी जानी चाहिए।
उठान के समय गोदाम पर भीड़ होती है तो कोटेदारों से वहां एक प्राइवेट आदमी खड़ा होकर 100 रुपये वसूली करता है। शाम 5 बजे तक बैठे रहने के बाद जब कोई अफसर उनकी समस्या सुनने नहीं पहुंचा तो कोटेदार घर चले गए।

इस दौरान तहसील अध्यक्ष महेश चंद्र, महासचिव दीपक कुमार, ब्लाक अध्यक्ष अमित गंगवार, सतीश चंद्र, नरेश वर्मा, अनिल कुमार, उमर हुसैन, शिवराज सिंह, शशि गुप्ता, सुनीता देवी आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed