फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   farrukabad news

ट्रायल में ही दगा दे रहे राजकीय नलकूप के मोटर

Tue, 05 Jan 2021 10:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jan 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
farrukabad news
फर्रुखाबाद। राजकीय नलकूप विभाग के वर्कशाप में गुणवत्ताहीन सामग्री की आपूर्ति से ट्रायल में ही मोटर दगा रहे हैं। इसकी जानकारी पर मंगलवार को सहायक अभियंता ने ठेकेदार को सामग्री वापस कर दी।
विज्ञापन

राजकीय नलकूपों के मोटर आए दिन खराब हो रहे हैं। मंगलवार को एक मोटर बनाया गया। ट्रायल के दौरान ही मोटर खराब हो गया। वर्कशाप के मैकेनिकों ने बताया कि स्टोर से मिलने वाले सामान की गुणवत्ता ही ठीक नहीं है तो मोटर कहां से चलेंगे। मोटर में लगने वाली टिंटिंग प्लेट, थ्रस्ट प्लेट, नेकरिंग, बुश आदि पार्ट घटिया क्वालिटी के भेजे जा रहे हैं। इससे नलकूप में मोटर फिट करने के दो-चार दिन में ही खराब हो जाते हैं। इस संबंध में सहायक अभियंता बेचनलाल यादव ने बताया कि कुछ पार्ट्स की गुणवत्ता ठीक नहीं थी। इसकी जानकारी पर उन्होंने ठेकेदार को बुलाकर वह पार्ट्स वापस कर दिए। उन्होंने यह भी बताया कि इस मामले में अधिशासी अभियंता को हस्तक्षेप करना चाहिए। अधिशासी अभियंता ओपी गुप्ता ने बताया कि ठेकेदार को इस मामले में हिदायत दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed