फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   farrukabad news

रास्ते में टेंपो खड़ा करने पर चाचा ने भतीजे को मारी गोली, घायल

Wed, 12 Aug 2020 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
farrukabad news
नवाबगंज। रास्ते में टेंपो खड़ा करने पर हुए विवाद में चाचा ने भतीजे पर फायर कर दिया। कंधे के पास गोली लगने से भतीजा घायल हो गया। चाचा मौके से भाग गए। परिजनों ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया है। पुलिस ने पीड़ित परिवार से पूछताछ की।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव गनीपुर निवासी ध्रुव दीक्षित(30) का चाचा से रास्ते की जमीन को लेकर कई दिनों से विवाद चल रहा है। मंगलवार को चाचा रास्ते की जमीन पर निहास भरवा रहे थे। विवाद होने पर हल्का इंचार्ज आशू कुमार व लेखपाल ने मौके पर पहुंच कर पंचायत कर विवाद शांत कराया था। आरोप है कि बुधवार देर शाम ध्रुव टेंपो लेकर आया और रास्ते में खड़ा कर दिया। इसको लेकर चाचा से विवाद शुरू हो गया। कहासुनी अधिक होने पर चाचा ने भतीजे पर तमंचे से फायर कर दिया। ध्रुव दीक्षित कंधे के पास गोली लगने से घायल हो गया। भाई अजय दीक्षित ने उसको सीएचसी में भर्ती कराया है। घटना की जानकारी पर हल्का इंचार्ज आशू कुमार ने मौके पर पहुंच कर पूछताछ की। उनको चाचा घर पर नहीं मिला। अजय दीक्षित ने बताया कि पांच लोगों के खिलाफ तहरीर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed